• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ज़रूर पढ़ें

बांध ही लेगा आपको पेस्टल रंगों का आकर्षण

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
November 22, 2021
in ज़रूर पढ़ें, न्यू ट्रेंड्स, फ़ैशन
A A
बांध ही लेगा आपको पेस्टल रंगों का आकर्षण
Share on FacebookShare on Twitter

यदि आपकी, अपके घर में किसी की या फिर आपकी सहेलियों में से किसी की शादी इस सीज़न में होनेवाली है और आप अपनी ड्रेस व उसके रंगों के चुनाव को लेकर असमंजस में हैं तो हम आपको बता दें कि बिल्कुल ज़रूरी नहीं कि आप गहरे और गाढ़े रंगों की ड्रेसेस का चुनाव करें. पेस्टल और हल्के रंगों का अपना आकर्षण होता है और वे आपको ख़ूबसूरत दिखाने का मौक़ा कभी नहीं चूकते. आप इन रंगों को एक मौक़ा ज़रूर दीजिए.

आप ख़ुद दुल्हन बनने जा रही हों, आपके कज़न की शादी हो या फिर आप अपनी बेस्ट फ्रेंड की ब्राइड्समेड बननेवाली हों. ऐसे ख़ास अवसरों के लिए पेस्टल रंगों का चुनाव करें. पेस्टल रंगों से बनी ड्रेसेस आपको सहज, सौम्य और जादुई असर डालनेवाला रूप देने में पूरी तरह सक्षम हैं. यदि आपको हमारी बात पर भरोसा नहीं है तो इन नामचीन सितारों पर नज़र डालें, जो पेस्टल रंग के लिबास में ग़ज़ब ढा रहे हैं.

इन्हें भीपढ़ें

gen-z

ओपन लेटर जेन ज़ी के नाम

July 31, 2026
किसलिए?: भावना प्रकाश की कहानी

किसलिए?: भावना प्रकाश की कहानी

June 25, 2026
Kul_Devta_Ka_Chunaav

कुलदेवता का चुनाव: भावना प्रकाश की व्यंग्य कथा

May 25, 2026
नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

April 23, 2026

कट्रीना कैफ़ दुबई के एक समारोह में जिस पेस्टल पिंक कलर की हैंड एम्ब्रॉयडर्ड आईना साड़ी में बेइंतहां ख़ूबसूरत नज़र आ रही हैं वो राहुल मिश्रा के फ़ेस्टिव कुतूर कलेक्शन में से एक है. कट्रीना ने आम्रपाली ज्वेल्स की ज्वेलरी पहनी है. अब आप ही बताइए कि यह पेस्टल पिंक साड़ी, किसी गहरे रंग की साड़ी की तुलना में भी सुंदर नज़र आ रही है या नहीं?

आलिया भट्ट ने पेस्टल बैक्ग्राउंड पर नियॉन ग्रीन कलर के काम वाला लहंगा पहना है, जो बरबस ही देखने वाले का ध्यान उनकी ओर खींच रहा है. यह ड्रेस मनीष मल्होत्रा वर्ल्ड की है. आलिया की ज्वेलरी माया सांघवी ज्वेल्स की है. अब ऐसी ड्रेस दूल्हन या दूल्हे की बहन या फिर कोई ब्राइड्समेड पहने तो लोगों की नज़रें तो उसी पर टिकी रहेंगी, है ना!

पेस्टल रंगों का तालमेल कितना मनमोहक हो सकता है यह बात आपको कृति सैनन के इस शरारा सूट को देखकर समझ आ ही गई होगी. पेस्टल रंग की ड्रेस पर पेस्टल रंगों के फूलों से किया गया काम इसे किसी परिकथाओं से आई ड्रेस जैसा लुक दे सकता है. कृति ने सीमा गुजराल डिज़ाइन्स की ड्रेस पहनी है.

भूमि पेडणेकर ने पेस्टल ग्रीन कलर पर पेस्टल पिंक कलर से एम्ब्रायडर्ड जो शरारा सूट पहना है, वो तमन्ना पंजाबी कपूर का डिज़ाइन किया हुआ है. उन्होंने क्यूरिओ कॉटेज और ऐज़ोटीक की ज्वेलरी पहनी है. भूमि इस ड्रेस में इतनी फ्रेश और सुंदर नज़र आ रही हैं कि उनपर से नज़र हटाना मुश्क़िल है. हमारे हिसाब से भारतीय स्किन टोन पर यूं तो सभी रंग अच्छे लगते हैं, लेकिन पेस्टल रंग ज़्यादा ही खिले हुए नज़र आते हैं.

यूं तो मृणाल ठाकुर ने पेस्टल पिंक और पेस्टल ग्रीन रंगों से सजा श्यामल ऐंड भूमिका का यह फ़्लोरल लहंगा अपनी फ़िल्म धमाका के लिए पहना है, लेकिन इसका आकर्षण कहता है कि इसे मेहंदी या संगीत के फ़ंक्शन के लिए दुल्हन या दुल्हन की बहन या फिर उसकी ख़ास सहेली भी पहन सकती है!

शेहला ख़ान के डिज़ाइन किए इस पेस्टल पिंक कलर के लहंगे में अथिया शेट्टी सजीली-सी नज़र आ रही हैं. उन्होंने माया सांघवी ज्वेल्स की ज्वेलरी पहनी है. यदि आप उन लोगों में से हैं, जिन्हें तड़क-भड़क के बिना अपनी उपस्थिति दर्ज कराने का मन होता है तो इस तरह की ड्रेसेस आपकी वॉर्ड्रोब में होनी चाहिए.

वाणी कपूर का फ्रेश मिंट शेड का यह ऑर्गैन्ज़ा लहंगा सेट अर्पिता मेहता का डिज़ाइन किया हुआ है. और अर्पिता के मुताबिक़ यह किसी भी उस युवती के लिए बिल्कुल पर्फ़ेक्ट है, जो अपनी बेस्ट फ्रेंड की शादी में ब्राइड्समेड की भूमिका निभाने जा रही हो.

रकुल प्रीत सिंह ने पेस्टल रंगों के एक और शेड को बेहद उम्दा तरीक़े से उभारा है. उन्होंने भूमिका ग्रोवर का डिज़ाइन किया हुआ ओल्ड रोज़ चिकनकारी अनारकली पहना है, जो भूमिका के फ़ेस्टिव सीज़न से है. रकुल के करिश्मा जूलरी की ज्वेलरी पहनी है. अब यह तो आपको मानना ही पड़ेगा कि यह रंग रकुल को सलीकेदार, सौम्य सुंदरता भी दे रहा है और उनके व्यक्तित्व को उभार भी रहा है.

फ़ोटो: इन्स्टाग्राम

Tags: charm of light coloursFashionfestive seasonfestive wearmagic of pastel colourspastel colored dressespastel colored indian wearpastel colored lehengaspastel colored sareespastel colourswedding seasonweddings Dressत्यौहारों वाला मौसमत्यौहारों वाला लिबासपेस्टर रंगपेस्टल रंगों का जादूपेस्टल रंगों की ड्रेसेसपेस्टल रंगों की साड़ीपेस्टल रंगों के भारतीय परिधानपेस्टल रंगों के लहंगेफ़ैशनशादियों की पोशाकशादियों वाला मौसमहल्के रंगों का आकर्षण
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता
बुक क्लब

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

April 3, 2026
kalpana-lajmi_bhupen-hazarika
ओए हीरो

रूह की रवायत में लिखा इश्क़: कल्पना और भूपेन हजारिका के प्रेम और समर्पण की अनंत कहानी

March 10, 2026
epstein-file
ज़रूर पढ़ें

एप्स्टीन फ़ाइल खुलासे के बाद: दुनिया के इन 20 फ़ीसदी लोगों को मेरा सलाम

February 4, 2026
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum