• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ज़रूर पढ़ें

क्या वाक़ई मोहब्बत और जंग में सबकुछ जायज़ है?

डॉ अबरार मुल्तानी by डॉ अबरार मुल्तानी
April 1, 2021
in ज़रूर पढ़ें, नज़रिया, सुर्ख़ियों में
A A
Share on FacebookShare on Twitter

‘मोहब्बत और जंग में सब जायज़ है’ क्या होता है दुनिया के बादशाहों के यह कहने का मतलब? जानें, क्या फ़र्क़ है उनकी मोहब्बत और हमारी मोहब्बत में? पढ़ें, जानेमाने चिकित्सक, लेखक और विचारक डॉ अबरार मुल्तानी का नज़रिया.

लगभग विश्व के हर बादशाह ने यह डायलॉग कभी न कभी ज़रूर कहा है. यह डायलॉग एक छलावा है जो वे आम लोगों की तरफ़ उछालते हैं. आवाम को लगता है कि अगर बादशाह जंग में सब कुछ कर सकता है तो हम भी मोहब्बत में सबकुछ करने को आज़ाद हैं. लेकिन यहां वे एक बात भूल जाते हैं कि हर जंग के पीछे प्रेम ही छुपा होता है. किसी चीज़ से प्रेम के बिना आप किसी अन्य से नफ़रत नहीं कर सकते. मैं जानता हूं आपको यह वाक्य अटपटा लगा होगा क्योंकि प्रेम शब्द का महिमामंडन ही इतना कर दिया गया है. हम इस शब्द के साथ नकारात्मकता बर्दाश्त ही नहीं कर सकते. बादशाह का प्रेम किसी और सल्तनत के लिए या अपनी ही सल्तनत और तख़्त को बचाने के लिए होता है. जब प्रेमी और प्रेमिका यह सोचते हैं कि प्रेम में सब जायज़ है और वे अपने परिवार के ख़िलाफ़ जाकर प्रेम विवाह कर लेते हैं तो वहीं उनके माता पिता और भाई यह सोच रहे होते हैं कि अब परिवार की आबरू बचाने वाली जंग में सब कुछ जायज़ है.

हमसे शासकों ने कई छलावे किए हैं और मैं मानता हूं कि सबसे बड़ा छलावा यही है कि वे ‘मोहब्बत और जंग में सबकुछ जायज़’ ठहराने को हमारे अवचेतन में सही साबित कर चुके हैं. जब वे जंग में इंसानियत का क़त्लेआम मचाते हैं तो हमें यह लगता है कि हम भी मौक़ा मिलने पर प्रेम में सबकुछ करने के लिए स्वतंत्र कर दिए गए हैं. जबकि उनका मासूम प्रेम अपने प्रेमी या प्रेमिका से कोई क़यामत नहीं लाता है. हम आम लोग प्रेम को केवल यही तो मानते हैं. जबकि शासकों को किसी और चीज़ से प्रेम होता है. उनका प्रेम उनसे क्रूरता की हद तक नफ़रत करने के लिए प्रेरित करता है. उनके प्रेम ने कई जंगें करवाई और अनगिनत मासूमों का क़त्लेआम करवाया.

इन्हें भीपढ़ें

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

April 3, 2026
kalpana-lajmi_bhupen-hazarika

रूह की रवायत में लिखा इश्क़: कल्पना और भूपेन हजारिका के प्रेम और समर्पण की अनंत कहानी

March 10, 2026
किताब उत्सव: साहित्य, संगीत और रंगमंच की प्रस्तुतियों के साथ हुआ समापन

किताब उत्सव: साहित्य, संगीत और रंगमंच की प्रस्तुतियों के साथ हुआ समापन

February 11, 2026
धुनों पर गीत लिखना एक रचनात्मक सुविधा: गुलज़ार

धुनों पर गीत लिखना एक रचनात्मक सुविधा: गुलज़ार

February 10, 2026

हमारी मासूम मोहब्बतों में ‘सबकुछ जायज़ है’ का मतलब बस इतना है कि थोड़ा सा झूठ बोल लिया, कोई वादा महबूबा से कर लिया जिसे निभाने का कोई इरादा नहीं था… बस. जबकि बादशाह की नफ़रत में क्या क्या जायज़ था-हज़ारों लोगों का क़त्ल, कई लोगों की ग़ुलामी, कई औरतों के बलात्कार, कई मासूम बच्चों के क़त्ल…कोई इन्तहा ही नहीं.

तो दोस्तों याद रखें बादशाह जब कहता है कि मोहब्बत और जंग में सब जायज़ है तो वह कहता है उसकी तख़्त की मोहब्बत और उसे बचाने की जंग में सबकुछ जायज़ है उसका हमारी मोहब्बत से कोई लेना देना नहीं होता. आप उससे यह कहें कि हम हमारी मोहब्बत में ईमानदारी से काम लेंगे आप भी अपनी जंग में ईमानदार रहना.

Photo: rawpixel.com

Tags: Dr. Abrar MultaniNazariyaNew perspectiveOye AflatoonYour viewआपकी रायओए अफलातूनडॉ अबरार मुल्तानी के लेखनज़रियानया नज़रिया
डॉ अबरार मुल्तानी

डॉ अबरार मुल्तानी

डॉ. अबरार मुल्तानी एक प्रख्यात चिकित्सक और लेखक हैं. उन्हें हज़ारों जटिल एवं जीर्ण रोगियों के उपचार का अनुभव प्राप्त है. आयुर्वेद का प्रचार-प्रसार करने में वे विश्व में एक अग्रणी नाम हैं. वे हिजामा थैरेपी को प्रचलित करने में भी अग्रज हैं. वे ‘इंक्रेडिबल आयुर्वेदा’ के संस्थापक तथा ‘स्माइलिंग हार्ट्स’ नामक संस्था के प्रेसिडेंट हैं. वे देश के पहले आनंद मंत्रालय की गवर्निंग कमेटी के सदस्य भी रहे हैं. मन के लिए अमृत की बूंदें, बीमारियां हारेंगी, 5 पिल्स डिप्रेशन एवं स्ट्रेस से मुक्ति के लिए और क्यों अलग है स्त्री पुरुष का प्रेम? उनकी बेस्टसेलर पुस्तकें हैं. आयुर्वेद चिकित्सकों के लिए लिखी उनकी पुस्तकें प्रैक्टिकल प्रिस्क्राइबर और अल हिजामा भी अपनी श्रेणी की बेस्ट सेलर हैं. वे फ्रीलांसर कॉलमिस्ट भी हैं. उन्होंने पंडित खुशीलाल शर्मा आयुर्वेदिक महाविद्यालय से आयुर्वेद में ग्रैजुएशन किया है. वे भोपाल में अपनी मेडिकल प्रैक्टिस करते हैं. Contact: 9907001192/ 7869116098

Related Posts

किताब उत्सव: लोकार्पण, चर्चाओं और रोचक प्रस्तुतियों से भरा तीसरा दिन
सुर्ख़ियों में

किताब उत्सव: लोकार्पण, चर्चाओं और रोचक प्रस्तुतियों से भरा तीसरा दिन

February 9, 2026
मुम्बई किताब उत्सव: नौ सत्रों के नाम रहा दूसरा दिन
सुर्ख़ियों में

मुम्बई किताब उत्सव: नौ सत्रों के नाम रहा दूसरा दिन

February 8, 2026
मुम्बई में 10 फ़रवरी तक चलेगा राजकमल प्रकाशन समूह का किताब उत्सव
सुर्ख़ियों में

मुम्बई में 10 फ़रवरी तक चलेगा राजकमल प्रकाशन समूह का किताब उत्सव

February 7, 2026
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum