• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ज़रूर पढ़ें

तो आपको पर्फ़ेक्ट मेकअप करना है? यहां पेश है स्टेप बाइ स्टेप गाइड

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
April 15, 2021
in ज़रूर पढ़ें, ब्यूटी, मेकअप मंत्र
A A
तो आपको पर्फ़ेक्ट मेकअप करना है? यहां पेश है स्टेप बाइ स्टेप गाइड
Share on FacebookShare on Twitter

जब हम मेकअप करना शुरू करते हैं तो बहुत उत्साहित रहते हैं, लेकिन जब मेकअप ख़त्म करते हैं तो कई बार लगता है कि ये उतना अच्छा नहीं लग रहा, जितना कि आपने सोचा था. यदि आपके साथ भी ऐसा होता है तो अब नहीं होगा, क्योंकि यहां पेश है पर्फे़क्ट मेकअप करने की स्टेप बाइ स्टेप गाइड.

 

यदि आप मेकअप सीखने के शुरुआती दौर में हैं तो हम आपको बता दें कि मेकअप अप्लाइ करते समय सबसे ज़्यादा ज़रूरी होता है इस बात को ध्यान में रखना कि आप मेकअप प्रोडक्ट्स किस क्रम में लगा रही हैं. एक बार आपने यह सीख लिया तो दूसरी महत्वपूर्ण बात है कि आपने ब्लेंडिंग कितनी अच्छी तरह की है. यहां हम आपको स्टेप बाइ स्टेप बता रहे हैं कि मेकअप किस तरह अप्लाइ किया जाना चाहिए.

इन्हें भीपढ़ें

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

April 3, 2026
kalpana-lajmi_bhupen-hazarika

रूह की रवायत में लिखा इश्क़: कल्पना और भूपेन हजारिका के प्रेम और समर्पण की अनंत कहानी

March 10, 2026
epstein-file

एप्स्टीन फ़ाइल खुलासे के बाद: दुनिया के इन 20 फ़ीसदी लोगों को मेरा सलाम

February 4, 2026
ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन

ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन

January 30, 2026

पहला स्टेप: त्वचा को तैयार करना
स्वाभाविक रूप से स्वस्थ त्वचा पर मेकअप अच्छा लगता है और मेकअप प्रोडक्ट्स अच्छे नतीजे देते हैं. अत: रोज़ाना सीटीएम यानी क्लेंज़िंग, टोनिंग और मॉइस्चराइज़िंग का स्किन रूटीन अपनाएं, ताकि आपकी त्वचा स्वस्थ रहे.

दूसरा स्टेप: प्राइमर ज़रूर लगाएं
यदि आप चाहती हैं कि आपका मेकअप पर्फ़ेक्ट नज़र आए तो प्राइमर वो प्रोडक्ट है, जिसे लगाना आपको कभी नहीं भूलना चाहिए. यह आपकी त्वचा पर मौजूद विषमताओं को भर देता है और मेकअप प्रोडक्ट्स के लिए आपके चेहरे पर एक पर्त-सी बनाकर उसे ऐसे कैनवस में तब्दील कर देता है, जिस पर प्रोडक्ट्स बहुत आसनी से लगें, अपना गहरा असर छोड़ें और लंबे समय तक टिके रहें.

तीसरा स्टेप: फ़ाउंडेशन अप्लाइ करें
प्राइमर लगाने के बाद अपनी त्वचा की रंगत से मिलताजुलता फ़ाउंडेशन लगाएं. अपने नाम के अनुरूप यह मेकअप प्रोडक्ट्स को बेस देता है. यह त्वचा की रंगत को एकसमान बनाने में अहम् भूमिका निभाता है.

चौथा स्टेप: कंसीलर का करें प्रयोग
दाग़-धब्बे, मुहांसे और आंखों के नीचे के काले घेरे फ़ाउंडेशन लगाने के बाद भी नज़र आते हैं. इन्हें कवर करने के लिए आप कंसीलर का प्रयोग करें. ध्यान रखें कि कंसीलर को केवल समस्याग्रस्त हिस्सों पर ही लगाना है. लगाने के बाद कंसीलर को स्पॉन्ज की सहायता से अच्छी तरह ब्लेंड करें. इससे आपके त्वचा की ख़ामियों वाला हिस्सा भी त्वचा की रंगत में घुलमिल जाएगा.

पांचवां स्टेप: आंखों के लिए आइशैडो
आइशैडो आपकी आंखों को आकर्षक दिखाता है. इसे लगाने का सही तरीक़ा यह है कि पहले आप न्यूट्रल कलर का आइशैडो अपनी दोनों आइलिड्स पर लगाएं. और इससे एक रंगत गहरे शेड को आंखों की क्रीज़ पर लगाएं. इससे आपकी आंखों को सुंदर गहराई मिलेगी.

छठवां स्टेप: आइलाइनर, काजल और मस्कारा
आइशैडो लगाने के बाद आइ मेकअप का दूसरा और आख़िर स्टेप है आंखों पर आइलाइनर और काजल लगाना. इससे आपकी आंखों को सुंदर परिभाषा मिलेगी. सबसे आख़िरी में पलकों को घना और लंबा दिखाने के लिए मस्कारा लगाएं. अक्सर युवतियां ऊपरी पलकों पर मस्कारा लगाती हैं और निचली पर नहीं. लेकिन आप यह ग़लती न करें और ऊपर व नीचे दोनों ही पलकों पर मस्कारा लगाएं.

सातवां स्टेप: ब्लश का इस्तेमाल
अपने गालों को हल्की गुलाबी और स्वस्थ-सी रंगत देने के लिए पिंक शेड के ब्लश का इस्तेमाल करें. अपनी त्वचा की रंगत पर जंचने वाले पिंक शेड के ब्लश का इस्तेमाल करने पर आपके चेहरे को स्वस्थ व सुंदर आभा मिलेगी.

आठवां स्टेप: लिपस्टिक व लिप लाइनर
बिल्कुल त्वचा की ही तरह लिपस्टिक भी तभी अच्छी लगेगी, जब आपके होंठ नर्म-मुलायम और स्वस्थ होंगे. इसके लिए सप्ताह में दो बार होंठों को एक्स्फ़ॉलिएट करें और पेट्रोलियम जेली लगाएं. होंठों पर लिपस्टिक लगाने से पहले यदि आप प्राइमर लगाएंगी तो लिपस्टिक आसानी से लगेगी, लंबे समय तक टिकेगी और उसके रंग गहरे नज़र आएंगे. पहले अपने होंठों पर प्राइमर लगाएं, फिर लिप लाइनर की सहायता से लाइन करें और इसके बाद लिपस्टिक लगाएं.

नौवां स्टेप: हाइलाइटर लगाएं
माथा, नाक और ब्रो बोन्स यानी चेहरे का वह हिस्सा जो उभरा हुआ नज़र आता है, उसे स्वस्थ चमक देने के लिए इन हिस्सों पर हल्का-सा हाइलाइटर लगाएं. और ख़ुद देखें कि आपका मेकअप कितना आकर्षक लगने लगता है.

दसवां स्टेप: मेकअप मिस्ट लगाकर समाप्त करें
सबसे आख़िरी में मेकअप मिस्ट लगाएं. यह मेकअप को लंबे समय तक अपनी जगह टिकाए रखने का काम करता है. अत: मेकअप मस्ट लगाकर मेकअप की प्रक्रिया को समाप्त करें.

फ़ोटो: पिन्टरेस्ट

Tags: Beautyhow to apply makeuphow to begin makeuphow to do makeupmakeupmakeup for beginnersmakeup guide for beginnersperfect makeupstep by step guidestep by step guide for makeupकैसे करें मेकअपनौसिखियों के लिए मेकअपपर्फ़ेक्ट मेकअपपर्फे़क्ट मेकअप की स्टेप बाइ स्टेप गाइडबिगिनर्स के लिए मेकअप गाइडबिगिनर्स कैसे करें मेकअपब्यूटीमेकअपमेकअप अप्लाइ करने का तरीक़ामेकअप करने का तरीक़ास्टेप बाइ स्टेप गाइड
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे
ज़रूर पढ़ें

गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे

January 29, 2026
multiple-partners
ज़रूर पढ़ें

69% ने माना रिश्तों में खुलापन हो रहा है स्वीकार्य: आईपीएसओएस-ग्लीन सर्वे

January 22, 2026
stomach-growling
ज़रूर पढ़ें

ठंड के दिनों में पेट के गुड़गुड़ाने की आवाज़ ज़्यादा क्यों आती है?

January 16, 2026
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum