• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ज़रूर पढ़ें

क्या आपके बाल उलझते बहुत हैं? यहां सुलझेगी इनकी उलझन

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
April 10, 2021
in ज़रूर पढ़ें, ब्यूटी, हेयर-स्किन
A A
क्या आपके बाल उलझते बहुत हैं? यहां सुलझेगी इनकी उलझन
Share on FacebookShare on Twitter

क्या आपके बाल बहुत उलझते हैं? और सुलझाने की कोशिश करने पर बहुत टूटते हैं? और आप चाह कर भी इसका सामधान नहीं खोज पा रहीं? तो चिंता न करें, आपके बालों की उलझन यहां सुलझ जाएगी. हम आपको कुछ छोटे-छोटे टिप्स दे रहे हैं, जो आपके बालों को बिना नुक़सान पहुंचाए या बिना तोड़े सुलझाने में बहुत कारगर हैं.

तो आपको भी बंदिश बैंडिट  का वो क्लासिकल गाना पसंद है- लट उलझी, सुलझा जा बालम… हमें पता है इतना ख़ूबसूरत गीत किसे पसंद नहीं आएगा? लेकिन सच तो ये है कि जब हमारे बाल उलझते हैं और कंघी से सुलझाने की कोशिश में टूट-टूट कर सुलझते हैं तो ये बात हमें कतई पसंद नहीं आती. और पसंद आनी भी नहीं चाहिए, क्योंकि बालों की उलझन को बिना बालों को नुक़सान पहुंचाए सुलझाना बेहद आसान है. बस आप इन सलाहों को अमल में लाती चली जाइए…

सलाह 1 # बदलिए अपना पिलो कवर
हां, बिल्कुल सही पढ़ा आपने! जब आप रात को सोती हैं तो लगभग आठ घंटों तक आपके बालों और तकिए के खोल यानी पिलो कवर साथ-साथ रहते हैं. ऐसे में यदि आपका पिलो कवर खुरदुरा है तो कवर और बालों के बीच घर्षण के कारण बाल उलझ सकते हैं और टूट भी सकते हैं. तो ज़रूरी है कि आप अपने सूती या अन्य कपड़ों से बने पिलो कवर की जगह सैटिन के कपड़े से बने पिलो कवर का इस्तेमाल करें. यह आपके बालों को उलझने नहीं देगा और बालों में ज़्यादा उलझने नहीं बनेंगी. भरोसा न हो तो आज़मा कर देख लीजिए.

इन्हें भीपढ़ें

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

April 3, 2026
kalpana-lajmi_bhupen-hazarika

रूह की रवायत में लिखा इश्क़: कल्पना और भूपेन हजारिका के प्रेम और समर्पण की अनंत कहानी

March 10, 2026
epstein-file

एप्स्टीन फ़ाइल खुलासे के बाद: दुनिया के इन 20 फ़ीसदी लोगों को मेरा सलाम

February 4, 2026
ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन

ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन

January 30, 2026

सलाह 2 # कंघी से सुलझाने के पहले उंगलियों का करिए इस्तेमाल
बालों की उलझन को सीधे कंघी से मत सुलझाइए. बालों पर कंघी लगाने से पहले अपनी उंगलियों के इस्तेमाल से इन उलझनों को खोलने का प्रयास कीजिए. ऐसा करने के बाद कंघी करेंगी तो आपको इसका फ़र्क़ साफ़ दिखाई देगा.

सलाह 3 # मोटे दांतों वाली कंघी बेहतर होती है
यदि आपके बाल ज़्यादा उलझते हैं तो मोटे दांतों वाली कंघी का इस्तेमाल करें. इससे बालों की उलझनें आसानी से सुलझेंगी और बाल कम टूटेंगे.

सलाह 4 # बालों को सुलझाने की शुरुआत बालों के सिरों से करें
अक्सर हम बालों को ऊपर की ओर से सुलझाते हुए नीचे की ओर आते हैं, लेकिन इससे बाल ज़्यादा टूटते हैं. चूंकि बालों में उलझन नीचे की ओर ज़्यादा होती है अत: बालों को नीचे की ओर यानी सिरों से सुलझाते हुए ऊपर की ओर आने पर आपके बाल आसानी से सुलझ जाएंगे और कम टूटेंगे.

सलाह 5 # सप्ताह में एक बार बालों में तेल ज़रूर लगाएं
तेल आपके स्कैल्प को पोषण देते हुए आपके बालों को मज़बूत बनाता है, जिससे वे कम टूटते हैं. यदि आपको तेल लगाना पसंद न हो तब भी अपने बालों को स्वस्थ और सुलझा हुआ बनाए रखने के लिए आपको सप्ताह में एक बार तेल ज़रूर लगाना चाहिए. हमारे बाल नीचे यानी सिरों की तरफ़ बहुत रूखे हो जाते हैं अत: बालों के सिरों पर ज़्यादा तेल लगाएं.

सलाह 6 # कंडिशनर से कर लें दोस्ती
रूखे बाल यूं भी ज़्यादा टूटते हैं. यदि आप केवल शैम्पू का इस्तेमाल करेंगी ता आपके बाल रूखे हो ही जाएंगे. कंडिशनर लगाने से बालों की नमी बरक़रार रहती है और बाल कम उलझते हैं. यही वजह है कि शैम्पू के बाद कंडिशनर लगाना ज़रूरी होता है. कंडिशनर का इस्तेमल करने के बाद जब आप बालों पर कंघी करेंगी तो आपको ख़ुद ही महसूस होगा कि उनमें उलझनें कम हैं.

सलाह 7 # लीव इन कंडिशनर है बड़े काम की चीज़
यूं तो शैम्पू और कंडिशनर के बाद लीव इन कंडिशनर लगाने से आपके बालों की उलझने ख़ुद ब ख़ुद कम हो जाएंगी और हम जानते हैं कि आप ऐसा करती भी होंगी. पर यहां हमारी सलाह ये है कि रात को सोने से पहले भी बालों पर हल्का-सा लीव इन कंडिशनर लगाएं. इससे सुबह उठने पर आपके बाल बिल्कुल भी उलझे हुए नहीं होंगे.

फ़ोटो: पिन्टरेस्ट

Tags: detangle hair without breakagedetangle hair without damagehairHair carehow to detangle hairउलझे बालउलझे बालों को कैसे सुलझाएंडीटेंग्लिंग ऑफ़ हेयरनुक़सान पहुंचाए बिना बालों को कैसे सुलझाएंबालबालों की उलझनबालों की देखभालबालों की सुलझनबालों में उलझनबिना तोड़े बालों को सुलझाएंयूं सुलझाएं बालसुलझे बालहेयर केयर
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे
ज़रूर पढ़ें

गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे

January 29, 2026
multiple-partners
ज़रूर पढ़ें

69% ने माना रिश्तों में खुलापन हो रहा है स्वीकार्य: आईपीएसओएस-ग्लीन सर्वे

January 22, 2026
stomach-growling
ज़रूर पढ़ें

ठंड के दिनों में पेट के गुड़गुड़ाने की आवाज़ ज़्यादा क्यों आती है?

January 16, 2026
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum