• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ज़रूर पढ़ें

यहां जानें ‘किस’ कितने तरह का होता है, क्योंकि हर चुंबन कुछ कहता है

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
December 19, 2021
in ज़रूर पढ़ें, प्यार-परिवार, रिलेशनशिप
A A
यहां जानें ‘किस’ कितने तरह का होता है, क्योंकि हर चुंबन कुछ कहता है
Share on FacebookShare on Twitter

यदि आपका पार्टनर नाराज़ है तो उसे बिना कुछ कहे मना लेने का अचूक तरीक़ा है चुंबन यानी किस करना. प्यार जताने का सबसे सुकूनदेह तरीक़ा भी तो चुंबन ही है. साथी के साथ हुई हर तरह की अनबन से बहुत आसानी से छुटकारा दिलाने में माहिर इस चुंबन के बारे में आप कितना जानती हैं?

क्या आप जानती हैं कि चुंबन हमारी सेहत पर हर तरह से सकारात्मक असर डालता है? साथी को दिए गए या उसके द्वारा लिए गए एक मीठे चुंबन से सीरम कोलेस्टरॉल कम होता है और हमारे दिमाग़ में डोपामाइन का स्तर बढ़ जाता है. डोपामाइन वही केमिकल है, जो हमें ख़ुशी का एहसास करता है और हमारे शरीर में तब बनता है, जब हम अपने पसंद का काम कर रहे होते हैं. तो यह तो तय हो गया कि चुंबन हमें ख़ुशी देता है. अब आगे हम आपको यह बता रहे हैं कि साथी द्वारा लिया किस तरह का चुंबन, किस तरह के प्यार का इज़हार करता है…

इन्हें भीपढ़ें

Kul_Devta_Ka_Chunaav

कुलदेवता का चुनाव: भावना प्रकाश की व्यंग्य कथा

May 25, 2026
नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

April 23, 2026
माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

April 3, 2026
kalpana-lajmi_bhupen-hazarika

रूह की रवायत में लिखा इश्क़: कल्पना और भूपेन हजारिका के प्रेम और समर्पण की अनंत कहानी

March 10, 2026

हाथों पर दिया गया चुंबन: यह प्यार के शुरुआती दौर का चुंबन है. जब आपका साथी आपके हाथों पर चुंबन देता है तो इसका मतलब यह है कि वह आपके प्रति अपने गहरे प्यार और सम्मान का प्रदर्शन कर रहा है.

माथे पर दिया गया चुंबन: यदि आपका साथी आपको माथे पर चुंबन देता है तो इसका सीधा अर्थ है कि वह जताना चाहती/चाहता है कि मुझे तुम्हारी फ़िक्र है, क्योंकि मैं तुम्हें बहुत प्यार करती/करता हूं!

गालों पर दिया गया चुंबन: यह बहुत ही सभ्य और सामान्य किस है. यह आपके साथी को इस बात के लिए आश्वस्त करता है कि आप उसे पसंद करती/करते हैं. यदि आप किसी को पसंद करती हैं और उसके साथ डेट पर हैं तो यह चुंबन आपके प्यार का इज़हार करेगा.

एस्किमो किस क्या दर्शाता है: पार्टनर की नाक से नाक रगड़कर उसकी नाक पर एक हल्का-सा चुंबन देना ही एस्किमो किस है. अपने प्यार को अगले स्तर तक ले जाने का इज़हार करने के लिए आप अपने पार्टनर को यह किस दे सकती हैं.

क्या कहता है ऐंगल किस: ऐंगल किस यानी अपने पार्टनर की आइलिड या आंखों के किसी भी हिस्से पर चुंबन लेना. यह चुंबन आपके प्यार की गहराई को बयां करता है. दूर होने पर भी एक-दूसरे से जुड़े रहने का संबल देता है.

होंठों पर दिया गया चुंबन: पार्टनर के होंठों पर दिया गया हल्का सा चुंबन बता देता है कि अब आप दोनों बहुत क़रीब आ चुके हैं और एक-दूसरे के प्यार से सराबोर हैं.

सिंगल लिप किस का अपना अलग नियम है: सिंगल लिप किस यानी अपने होंठों से अपने साथी के निचले होंठों पर सौम्यता से चुंबन लेना. पर आपको यह भी याद रखना होगा कि इस किस का यह उसूल है कि आपको भी अपने साथी को ऐसी ही किस वापस देनी होगी.

प्यार की गहराई तक पहुंचता है फ्रेंच किस: फ्रेंच किस होंठों से आगे की बात है. जब आपके बीच प्यार गहराइयों तक पहुंच जाता है और होंठों के चुंबन के बीच आप दोनों की जीभ यानी टंग भी शामिल हो जाती तब ग़ौर कीजिएगा कि आपकी आंखें अपने आप मुंद जाती हैं. यही वह संतुष्टिदायक फ्रेंच किस है, जिसके चर्चे आम होने के बावजूद लोग इसे सही तरह से पहचानते नहीं.

गर्दन पर दिया गया चुंबन: गर्दन पर दिया गया चुंबन प्यार को अगले स्तर पर ले जाने की सहमति का सूचक होता है. कई बार पार्टनर्स यह मदभरा चुंबन फ्रेंच किस के बाद लेते हैं, ताकि लंबे फ्रेंच किस से छोटा और स्नेह में पगा हुआ ब्रेक लिया जा सके.

कानों पर दिया गया चुंबन: क्या आप जानती हैं कानों के आसपास का हिस्सा बहुत संवेदनशील होता है? यहां दिया गया चुंबन आपको भीतर तक प्यार से सराबोर कर जाता है. इस चुंबन को लेने का सही तरीक़ा? अपने पार्टनर के कान के निचले हिस्से को अपने होंठों के बीच लेकर उसे सौम्यता से नीचे की ओर खींचें. इसका एहसास आप दोनों को बहुत भला सा लगेगा.

जॉलाइन पर दिया गया चुंबन: अपने साथी को जॉलाइन पर किस कीजिए और इसका मदहोश कर देने वाला असर ख़ुद महसूस कीजिए. प्रेम की पराकाष्ठा तक पहुंचने में जॉलाइन पर लिया/दिया गया चुंबन कमाल का मददगार साबित होता है.

Tags: Eskimo kissFrench kisskisskissestypes of kissएस्किमो किसकितने तरह का होता है किसकितने तरह के होते हैं चुंबनकिसकिस के प्रकारचुंबनचुंबन के प्रकारफ्रेंच किसरिश्तेसिंगल लिप किस
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

epstein-file
ज़रूर पढ़ें

एप्स्टीन फ़ाइल खुलासे के बाद: दुनिया के इन 20 फ़ीसदी लोगों को मेरा सलाम

February 4, 2026
ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन
ज़रूर पढ़ें

ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन

January 30, 2026
गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे
ज़रूर पढ़ें

गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे

January 29, 2026
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum