• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ओए एंटरटेन्मेंट

बेहतरी की गुंजाइशों के बावजूद देखने जैसी है हुमा क़ुरैशी की वेब सिरीज़ महारानी

प्रिया श्रीवास्तव by प्रिया श्रीवास्तव
May 30, 2021
in ओए एंटरटेन्मेंट, ज़रूर पढ़ें, रिव्यूज़
A A
बेहतरी की गुंजाइशों के बावजूद देखने जैसी है हुमा क़ुरैशी की वेब सिरीज़ महारानी
Share on FacebookShare on Twitter

सोनी लिव पर स्ट्रीम हो रही पॉलिटिकल ड्रामा वेब सिरीज़ महारानी यूं तो बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के जीवन से प्रेरित लगती है, पर इसकी कहानी में कई ऐसे ट्विस्ट ऐंड टर्न हैं, जो इसे एक कमज़ोर रियल लाइफ़ पॉलिटिकल ड्रामा, लेकिन बेहद स्ट्रॉन्ग महिला केंद्रित सिरीज़ बनाते हैं.

वेब सिरीज़: महारानी
कुल एपिसोड: 10
प्लैफ़ॉर्म: सोनी लिव
सितारे: हुमा क़ुरैशी, सोहम शाह, विनीत कुमार, अमित सियाल, प्रमोद पाठक, कनि कस्तूरी, अतुल तिवारी और अन्य
शो क्रिएटर: सुभाष कपूर
निर्देशक: करण शर्मा
संवाद: उमा शंकर सिंह
कहानी: सुभाष कपूर और नंदन सिंह
रेटिंग: 3/5 स्टार

1990 का दशक भारतीय राजनीति में भारी उथल-पुथल का दौर था. आज़ादी के बाद से अब तक केंद्र और राज्यों में अपनी मज़बूत पकड़ बनाए रखने वाली कांग्रेस के हाथों से सत्ता की डोर फिसल रही थी. ख़ासकर उत्तर के हिंदी पट्टी में कांग्रेस के पतन के बाद कई क्षेत्रीय नेताओं ने अपनी-अपनी पार्टियों को राज्य की सत्ता तक पहुंचाया. उस दौर के ऐसे ही एक प्रभावशाली नेता थे लालू प्रसाद यादव, जिन्होंने मंडल आयोग के बाद समाज में आए बदलावों का राजनीतिक फ़ायदा जमकर उठाया था. उन्होंने आज़ादी के बाद लंबे समय तक राजनैतिक रूप से कमज़ोर माने जानेवाले पिछड़ों और अल्पसंख्यकों को बिहार की राजनीति के केंद्र में लाकर खड़ा कर दिया था. उन्हीं लालू यादव पर जब उस दौर के चर्चित मामले चारा घोटाले के तहत मुक़दमा चलना शुरू हुआ (बाद में उनपर आरोप साबित हुआ, वे जेल भी गए), राजनैतिक रूप से मामला इतना गंभीर हुआ कि मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठा रहना उनके लिए मुश्क़िल हो गया, उन्होंने पूरे देश को चौंकानेवाला फ़ैसला लेते हुए अपनी पत्नी राबड़ी देवी को मुख्यमंत्री बना दिया. उसके बाद क्या हुआ, यह देश की राजनीति में ज़रा-सी भी रुचि रखनेवाले जानते समझते होंगे. बहरहाल हम इस रेफ़रेंस के साथ वेब सिरीज़ महारानी की रिव्यू इसलिए शुरू कर रहे हैं, क्योंकि निर्माता सुभाष कपूर ने उसी घटनाक्रम से प्रेरित होकर दस एपिसोड्स का एक शो बना डाला है.

बिहार के मुख्यमंत्री भीमा भारती (सोहम शाह) को गोली लग जाती है. बुरी तरह घायल भीमा को अपने पद से इस्तीफ़ा देना पड़ता है. नए मुख्यमंत्री का चुनाव भी भीमा को ही करना है. पार्टी के सभी सीनियर लीडर्स को चौंकाते हुए भीमा ने अपनी पत्नीर रानी भारती का नाम अगले मुख्यमंत्री के तौर पर आगे किया. रानी एक घरेलू महिला है. वह राजनैतिक रूप से ही नहीं, शिक्षा के मामले में भी अनपढ़ है. रानी को अपने पति में परमेश्वर दिखता है और दुनिया की सारी ख़ुशियां अपने तीनों बच्चों की ख़ुशी में है. ज़ाहिर है एक अनपढ़ गंवार गृहणी का राज्य की मुख्यमंत्री बनना किसी को रास नहीं आता, सिवाय पति भीमा के, जिसका उद्देश्य ही है पत्नी के माध्यम से अप्रत्यक्ष रूप से शासन करना.
राबड़ी देवी और रानी भारती की कहानी में प्रत्यक्ष समानता केवल इतनी ही दिखती है. आगे कहानी में ऐसे ट्विस्ट ऐंड टर्न हैं, जो इसे किसी तरह के बायोपिक के बजाय एक फ़िक्शन ड्रामा की ओर ले जाते हैं.

वेब सिरीज़ महारानी को महिला सशक्तिकरण के शो तौर पर भी देख सकते हैं, क्योंकि मुख्यमंत्री बनने के बाद रानी भारती वह सबकुछ करने लग जाती है, जो एक सच्चे मुख्यमंत्री को अपने राज्य और उसके लोगों के लिए करना चाहिए. यहां तक कि वह अपने पति की आंखों में भी खटकने लग जाती है, जिसने अपने फ़ायदे के लिए उसे मुख्यमंत्री बनवाया था. महारानी की रानी भारती इसलिए अपने पति और पूरे मंत्रिमंडल को ज़हर लगने लगती है, क्योंकि उसे अनपढ़ और गंवार होने के बाद भी सीएम के कर्तव्य याद रहते हैं और वह अपने बिहार की जनता को अपना मानने लगती है. वह बार-बार कभी अपने पति, कभी उनके सचिव, कभी विपक्ष तो कभी मंत्रिमंडल के नेताओं से अपमानित होती रहती है. निर्माता निर्देशक ने पुरुषवादी समाज में एक महिला के अचानक ऊंचे उठ जाने को किस तरह देखा जाता है, वह भी बेहतरीन ढंग से दर्शाया है. भले ही पुरुष राजनेता रानी भारती को दूध दुहने वाली, अनपढ़, गंवार और गाय-भैंस चराने वाली कह कर बार-बार उसे अपमानित करने की कोशिश करते हैं, पर पद की मर्यादा के चलते उन्हें सार्वजनिक रूप से उसका सम्मान करना पड़ता है. इस विचित्र स्थिति के चलते पैदा होनेवाली पुरुषों की झुंझलाहट काफ़ी कुछ कह जाती है.

इन्हें भीपढ़ें

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

April 3, 2026
kalpana-lajmi_bhupen-hazarika

रूह की रवायत में लिखा इश्क़: कल्पना और भूपेन हजारिका के प्रेम और समर्पण की अनंत कहानी

March 10, 2026
epstein-file

एप्स्टीन फ़ाइल खुलासे के बाद: दुनिया के इन 20 फ़ीसदी लोगों को मेरा सलाम

February 4, 2026
ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन

ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन

January 30, 2026

हालांकि भारतीय राजनीति की सबसे विवादास्पद घटनाओं में एक राबड़ी देवी के अचानक मुख्यमंत्री बनाए जाने की घटना से प्रेरित यह वेब सिरीज़ बिहार की राजनीति में जातिवाद के मुद्दे को सिर्फ़ ऊपर-ऊपर ही छूकर निकल जाती है. निर्माता ने विवादों से बचने की पूरी कोशिश की है. जहां कहानी को रियलिस्टिक अप्रोच देकर सिरीज़ को और दमदार बनाया जा सकता था, वहां किसी भी तरह के विवाद से बचने के लिए बीच का रास्ता लेकर निकलने में ही भलाई समझी गई है.
अदाकारी की बात की जाए तो हुमा क़ुरैशी ने काफ़ी मेहनत की है. रानी भारती की भूमिका उनके करियर की बेहतरीन भूमिकाओं में गिनी जाएगी. गेटअप में वे बिल्कुल बिहारी दिखती हैं, पर बोलचाल के अंदाज़ में थोड़ी कसर रह गई है. उनके पति भीमा भारती के तौर पर सोहम शाह ठीक-ठाक लगे हैं. इस वेब सिरीज़ को ख़ास बनानेवाले तीन हीरो रहे हैं. पहले दो हैं विनीत कुमार और अमित सियाल और तीसरा हीरो है इसके डायलॉग्स. संवाद बेहद सटीक और कहानी की रवानी के अनुरूप हैं. वहीं विनीत कुमार और अमित सियाल तो इस पूरे शो की शान रहे हैं. अमित सियाल ने नवीन कुमार नामक अपना किरदार ठेठ बिहारी अंदाज़ में क्या ख़ूब निभाया है. नोटवर्दी अभिनय करने वालों में दूसरे कलाकार हैं-प्रमोद पाठक, इनामुल हक़, अतुल तिवारी और कनि कस्तूरी.
भले ही रियल लाइफ़ पॉलिटिकल ड्रामा के तौर पर महारानी को कमज़ोर आंका जाए, पर जब इसकी कहानी को एक महिला के अस्तित्व की कहानी के रूप में भी देखा जाएगा तो यह एक अच्छी वेब सिरीज़ कहलाएगी.

Tags: AflatoonFilm reviewHuma Qureshi MaharaniOye AflatoonSoni liv Web seriesWeb series Maharaniweb series reviewअफलातूनओए अफलातूनओए अफलातून रिव्यूफिल्म रिव्यूफिल्म समीक्षावेब सिरीज महारानीवेब सिरीज रिव्यूवेब सिरीज समीक्षासोनी लिव वेब सिरीजहुमा कुरैशी महारानी
प्रिया श्रीवास्तव

प्रिया श्रीवास्तव

Related Posts

गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे
ज़रूर पढ़ें

गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे

January 29, 2026
multiple-partners
ज़रूर पढ़ें

69% ने माना रिश्तों में खुलापन हो रहा है स्वीकार्य: आईपीएसओएस-ग्लीन सर्वे

January 22, 2026
stomach-growling
ज़रूर पढ़ें

ठंड के दिनों में पेट के गुड़गुड़ाने की आवाज़ ज़्यादा क्यों आती है?

January 16, 2026
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum