• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ज़रूर पढ़ें

ख़ूब दौड़िए कि दौड़ने से बढ़ती है सुन्दरता…

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
May 28, 2021
in ज़रूर पढ़ें, ब्यूटी, हेयर-स्किन
A A
ख़ूब दौड़िए कि दौड़ने से बढ़ती है सुन्दरता…
Share on FacebookShare on Twitter

जी हां, बिल्कुल सही पढ़ा आपने! अब तक आपने दौड़ने के सेहत से जुड़े फ़ायदे पढ़े होंगे, लेकिन हम तो आपके लिए एक लेंस लेकर बैठ गए, ये जानने कि आख़िर रनिंग, जॉगिंग के ख़ूबसूरती से जुड़े क्या फ़ायदे हैं? और हमने पता लगा ही लिया कि जॉगिंग आपकी सुंदरता को कैसे बढ़ाती है. आलेख पढ़िए और आप भी जान लीजिए.

यदि आप रोज़ाना जॉगिंग करती हैं तो आपके लिए ख़ुशख़बरी है कि आप जॉगिंग से न सिर्फ़ अपनी सेहत को तंदुरुस्त रख रही हैं, बल्कि इसके साथ ही अपनी सुंदरता भी बढ़ा रही हैं. और यदि दौड़ना आपके रूटीन का हिस्सा नहीं है तो भी आपके लिए एक ख़ुशख़बरी है कि महज़ दौड़ने को अपने रूटीन में शामिल कर के आप ख़ूबसूरती की ओर एक और क़दम बढ़ा सकती हैं. तो आइए जानते हैं कि रोज़ाना कम से कम 40 मिनट तक दौड़ने से कैसे बढ़ती है आपकी सुंदरता…

जॉगिंग से सुधरता है रक्त संचार
कभी आपने लंबी जॉगिंग के तुरंत बाद आईने में अपना चेहरा देखा है? कितना दमकता हुआ नज़र आता है, है ना? इसकी वजह यह है कि दौड़ने से हमारे पूरे शरीर में रक्त का संचार बढ़ जाता है. और इसलिए त्वचा तक भी ऑक्सिजन व अन्य पोषक तत्व अच्छी तरह पहुंच जाते हैं. इससे स्किन के सेल्स सेहतमंद होते हैं और टूटे-फूटे स्किन सेल्स की मरम्मत भी बेहतर तरीक़े से हो जाती है. यही वजह है कि जॉगिंग के बाद हमारा चेहरा स्वस्थ चमक से भरपूर नज़र आता है. अब इस चमकती हुई बात पर रोज़ाना आधे घंटे से ज़्यादा की जॉगिंग तो बनती है!

इन्हें भीपढ़ें

gen-z

ओपन लेटर जेन ज़ी के नाम

July 31, 2026
किसलिए?: भावना प्रकाश की कहानी

किसलिए?: भावना प्रकाश की कहानी

June 25, 2026
Kul_Devta_Ka_Chunaav

कुलदेवता का चुनाव: भावना प्रकाश की व्यंग्य कथा

May 25, 2026
नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

April 23, 2026

दौड़ने से त्वचा में आती है कसावट
यदि त्वचा पर वसा कोशिकाएं यानी फ़ैट सेल्स अधिक हो तो सेल्युलाइट्स के कारण त्वचा ढीली-ढाली नज़र आती है. नियमित रूप से लंबे समय तक दौड़ने से शरीर में वसा कम होती है और सेल्युलाइट्स की मात्रा में भी कमी आती है, जिससे त्वचा कसी हुई नज़र आती है. यदि जॉगिंग को आप अपने जीवन का हिस्सा बना लें तो सेल्युलाइट्स से पूरी तरह निजात पा सकती हैं और फिर तो हमेशा ही आपकी त्वचा कसी हुई नज़र आएगी.

रनिंग से घटता है तनाव और घटते हैं मुहांसे
क्या आपको पता है कि जॉगिंग के बाद आपके शरर में सेरोटोनिन हार्मोन का प्रवाह बढ़ जाता है. सेरोटोनिन वह हार्मोन है, जो तनाव कम करता है और हमें ख़ुशी का एहसास देता है. तो यदि आप तनाव घटाना और ख़ुश रहना चाहती हैं तो रोज़ाना कम से कम आधे घंटे तक दौड़ने को अपने रूटीन का हिस्सा बना लें. यदि आपके लिए ख़ुश रहनेवाला कारण पर्याप्त नहीं है तो आपको बता दें कि रोज़ाना नियम से दौड़ने पर आपके मुहांसे कम हो सकते हैं… अब? जी हां, हम सच कह रहे हैं. मुहांसों का सबसे बड़ा कारण है त्वचा के रोमछिद्रों का धूल, गंदगी, प्रदूषण के कणों के चलते बंद हो जाना. और जब आप दौड़ती हैं तो बढ़े हुए रक्त प्रवाह और पसीना आने के कारण ये पोर्स प्राकृतिक रूप से खुल जाते हैं. इससे त्वचा के भीतर मौजूद वो ज़हरीले पदार्थ, जो मुहांसों का कारण बन सकते थे, बाहर निकल जाते हैं. अब यह जानने के बाद तो हमें लगता है कि आप आज से ही दौड़ने की योजना बनाने लगी होंगी. हां, जॉगिंग के तुरंत बाद अपने चेहरे को किसी सौम्य क्लेंज़र की सहायता से ज़रूर धो लें.

दौड़ना बालों के लिए भी है सेहतभरा
अब तक हमने आपको दौड़ने के त्वचा की सुंदरता से जुड़े फ़ायदे बताए, पर आपको जानकर और अच्छा लगेगा कि दौड़ने से आपके बाल मज़बूत और घने बनते हैं. वो कैसे? दौड़ने से आपका रक्त प्रवाह बढ़ता है तो आपके स्कैल्प पर मौजूद हेयर फ़ॉलिकल्स के आसपास भी यह प्रवाह बढ़ता है और वहां भी अधिक मात्रा में ऑक्सिजन और पोषक तत्व पहुंचते हैं. जिससे बाल मज़बूत होते हैं और लंबे होते हैं. और मज़बूत और लंबे बाल स्वस्थ चमक तो बिखेरेंगे ही.

इन्हीं कारणों की वजह से तो हम कह रहे हैं-ख़ूब दौड़िए कि दौड़ने से बढ़ती है सुंदरता…

फ़ोटो: पिन्टरेस्ट

Tags: जॉगिंगजॉगिंग से बढ़ती है सुंदरतात्वचादौड़नाबालमजबूत बालरनिंगरनिंग से बढ़ती है ख़ूबसूरतीसुंदरतासुंदरता बढ़ाने के लिए दौड़ेंसेहतस्किनस्किनकेयरस्वास्थ्य
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता
बुक क्लब

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

April 3, 2026
kalpana-lajmi_bhupen-hazarika
ओए हीरो

रूह की रवायत में लिखा इश्क़: कल्पना और भूपेन हजारिका के प्रेम और समर्पण की अनंत कहानी

March 10, 2026
epstein-file
ज़रूर पढ़ें

एप्स्टीन फ़ाइल खुलासे के बाद: दुनिया के इन 20 फ़ीसदी लोगों को मेरा सलाम

February 4, 2026
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum