• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ज़रूर पढ़ें

डीपी का मनोविज्ञान: आपकी डीपी देखकर, लोग आपके बारे में क्या सोचते हैं?

डॉ अबरार मुल्तानी by डॉ अबरार मुल्तानी
April 9, 2022
in ज़रूर पढ़ें, नज़रिया, सुर्ख़ियों में
A A
Share on FacebookShare on Twitter

शोध से पता चला है कि जिन लोगों के गुम हुए बटुए में बच्चों की फ़ोटो होती है, उनके वापस लौटा देने के चांस औरों की तुलना में 88% ज़्यादा होते हैं. कहने का मतलब बच्चों की फ़ोटो देखकर लोग आपके प्रति नरम हो जाते हैं. ऐसा ही ऑब्ज़र्वेशन हम सोशल मीडिया पर लोगों की डीपी के साथ भी देखते हैं. डॉ अबरार मुल्तानी बता रहे हैं, डीपी का मनोविज्ञान यानी सोशल मीडिया पर आपकी डीपी देखकर लोग आपके बारे में क्या सोचते हैं.

#1 बच्चों के साथ वाली डीपी
जिन लोगों की डीपी में वे बच्चों के साथ होते हैं, उनके प्रति लोग ज़्यादा नरम और सहयोगी होते हैं. उनकी ग़लतियों को नज़रअंदाज़ कर देते हैं या जल्दी माफ़ कर देते हैं.

#2 धार्मिक प्रतीकों वाली डीपी
धार्मिक प्रतीकों के साथ वाली डीपी वाले आम व्यक्ति के साथ लोग कम जुड़ना चाहते हैं, उनके अपने धर्म के भी और दूसरे धर्मों के भी. ऐसे व्यक्ति की ग़लतियों पर लोग तुरंत प्रतिक्रिया करते हैं. लेकिन अगर धार्मिक प्रतीकों के साथ किसी प्रसिद्ध धार्मिक व्यक्ति ने डीपी डाली है तो उसके अपने धर्म के लोग उससे ज़्यादा संख्या में जुड़ेंगे.

इन्हें भीपढ़ें

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

April 3, 2026
kalpana-lajmi_bhupen-hazarika

रूह की रवायत में लिखा इश्क़: कल्पना और भूपेन हजारिका के प्रेम और समर्पण की अनंत कहानी

March 10, 2026
किताब उत्सव: साहित्य, संगीत और रंगमंच की प्रस्तुतियों के साथ हुआ समापन

किताब उत्सव: साहित्य, संगीत और रंगमंच की प्रस्तुतियों के साथ हुआ समापन

February 11, 2026
धुनों पर गीत लिखना एक रचनात्मक सुविधा: गुलज़ार

धुनों पर गीत लिखना एक रचनात्मक सुविधा: गुलज़ार

February 10, 2026

#3 माचो इमेज वाली डीपी
माचो इमेज वाले लोगों की डीपी वाले यूज़र्स के प्रति लोग थोड़े सख़्त होते हैं और उनके प्रति सहयोग भी कम करते हैं.

#4 दोस्तों के साथ वाली डीपी
दोस्तों के साथ वाली डीपी में लोग आपको सहयोगी और दोस्ताना समझेंगे, लेकिन आपकी ग़लतियों पर नरमी नहीं दिखाएंगे.

#5 जीवनसाथी के साथ वाली डीपी
सुंदर जीवनसाथी के साथ वाली आपकी डीपी पर लोग आपको अमीर, सफल और सभ्य मानेंगे, लेकिन आपकी ग़लतियों पर नरमी नहीं दिखाएंगे.

#6 मां के साथ वाली डीपी
मां के साथ मुस्कुराती हुई डीपी में लोग आपको केयरिंग और संस्कारी व्यक्ति समझेंगे, लेकिन दिखावा करते हुए खिंचवाई ऐसी तस्वीर वाली डीपी में इसका ठीक विपरीत प्रभाव लोगों पर पड़ेगा.

#7 प्रोफ़ेशनल यूनिफ़ॉर्म वाली डीपी
अपने प्रोफ़ेशन की यूनिफॉर्म में या अपने ऑफ़िस की कुर्सी पर बैठे हुए खिंचवाई गई फ़ोटो वाली डीपी वाले व्यक्ति से ज़्यादा संख्या में लोग जुड़ना चाहेंगे और उन्हें सम्मान भी देंगे. उनके प्रोफ़ेशन से जुड़े विषयों पर लोग उनकी राय का भी इंतज़ार करेंगे. हां, स्टूडेंट्स यूनिफ़ॉर्म में लगी डीपी वाले युवा से केवल उनकी उम्र के लोग या उनके स्कूल के संगी साथी ही जुड़ना चाहेंगे और उनकी ग़लतियों पर उन्हें सभी अनुशासन का पाठ पढ़ाने आ जाएंगे.

Tags: Dr Abrar Multani’s ArticlesDr. Abrar MultaniNazariyaOye AflatoonPerspectiveYour viewआपकी रायओए अफलातूनडीपी का मनोविज्ञानडॉ अबरार मुल्तानीडॉ अबरार मुल्तानी के लेखनज़रियानया नज़रिया
डॉ अबरार मुल्तानी

डॉ अबरार मुल्तानी

डॉ. अबरार मुल्तानी एक प्रख्यात चिकित्सक और लेखक हैं. उन्हें हज़ारों जटिल एवं जीर्ण रोगियों के उपचार का अनुभव प्राप्त है. आयुर्वेद का प्रचार-प्रसार करने में वे विश्व में एक अग्रणी नाम हैं. वे हिजामा थैरेपी को प्रचलित करने में भी अग्रज हैं. वे ‘इंक्रेडिबल आयुर्वेदा’ के संस्थापक तथा ‘स्माइलिंग हार्ट्स’ नामक संस्था के प्रेसिडेंट हैं. वे देश के पहले आनंद मंत्रालय की गवर्निंग कमेटी के सदस्य भी रहे हैं. मन के लिए अमृत की बूंदें, बीमारियां हारेंगी, 5 पिल्स डिप्रेशन एवं स्ट्रेस से मुक्ति के लिए और क्यों अलग है स्त्री पुरुष का प्रेम? उनकी बेस्टसेलर पुस्तकें हैं. आयुर्वेद चिकित्सकों के लिए लिखी उनकी पुस्तकें प्रैक्टिकल प्रिस्क्राइबर और अल हिजामा भी अपनी श्रेणी की बेस्ट सेलर हैं. वे फ्रीलांसर कॉलमिस्ट भी हैं. उन्होंने पंडित खुशीलाल शर्मा आयुर्वेदिक महाविद्यालय से आयुर्वेद में ग्रैजुएशन किया है. वे भोपाल में अपनी मेडिकल प्रैक्टिस करते हैं. Contact: 9907001192/ 7869116098

Related Posts

किताब उत्सव: लोकार्पण, चर्चाओं और रोचक प्रस्तुतियों से भरा तीसरा दिन
सुर्ख़ियों में

किताब उत्सव: लोकार्पण, चर्चाओं और रोचक प्रस्तुतियों से भरा तीसरा दिन

February 9, 2026
मुम्बई किताब उत्सव: नौ सत्रों के नाम रहा दूसरा दिन
सुर्ख़ियों में

मुम्बई किताब उत्सव: नौ सत्रों के नाम रहा दूसरा दिन

February 8, 2026
मुम्बई में 10 फ़रवरी तक चलेगा राजकमल प्रकाशन समूह का किताब उत्सव
सुर्ख़ियों में

मुम्बई में 10 फ़रवरी तक चलेगा राजकमल प्रकाशन समूह का किताब उत्सव

February 7, 2026
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum