• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home सुर्ख़ियों में चेहरे

कौन हैं अमेरिकी एजेंसी नासा की ऐक्टिंग चीफ़ ऑफ़ स्टाफ़ भव्या लाल?

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
February 2, 2021
in चेहरे, ज़रूर पढ़ें, सुर्ख़ियों में
A A
Bhavya Lal
Share on FacebookShare on Twitter

विदेशों में रह रहे भारतमूल के लोगों ने अपनी प्रतिभा, अपने कार्यक्षेत्र में अपनी विशेषज्ञता और अपनी प्रतिबद्धता के चलते दुनियाभर में भारत का नाम रौशन किया है. हालांकि टेक्निकली वे भारत के नागरिक नहीं कहलाएंगे, पर उनका भारतीय कनेक्शन हर भारतीय को ख़ुश होने का, गर्व महसूस करने का मौक़ा तो देता ही है. अब यह मौक़ा दिया है भारत मूल की भव्या लाल ने. स्पेस साइंस, सैटेलाइट्स, स्पेस न्यूक्लियर एनर्जी और स्पेस एक्सप्लोरेशन में विशेषज्ञ भव्या को नासा ने अपना ऐक्टिंग चीफ़ ऑफ़ स्टाफ़ नियुक्त किया है.

अमेरिकी में भारतवंशी या कहें भारत मूल की महिलाओं की धूम है. नए राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ उपराष्ट्रपति पद की शपथ लेनेवाली कमला हैरिस इस पोस्ट पर पहुंचनेवाली पहली महिला बनीं, तो अब सुर्ख़ियों में हैं भारतीय-अमेरिकी इंजीनियर भव्या लाल. बाइडेन प्रशासन ने भव्या को प्रतिष्ठित अमेरिकी स्पेस रिसर्च एजेंसी नासा का कार्यकारी प्रमुख नियुक्त किया है.
हालांकि भव्या अमेरिका में सत्ता परिवर्तन यानी बाइडेन की जीत के बाद ही ख़बरों में आई थीं, जब उन्हें नासा के लिए गठित बाइडेन प्रेसिडेंशियल ट्रांजिशन एजेंसी रिव्यू टीम का सदस्य बनाया गया था. उस टीम के सदस्य के तौर पर उनका काम बाइडेन प्रशासन में एजेंसी के ट्रांजिशन को देखना था. उस टीम का काम था ट्रम्प प्रशासन के दौरान नासा की ज़िम्मेदारी संभाल रहे वैज्ञानिकों, एक्सपर्ट्स और प्रशासकों की टीम से ज़िम्मेदारियां का हस्तांतरण करना. नासा की वेबसाइट के अनुसार, भव्या लाल एजेंसी में बजट और फ़ाइनेंस पर सीनियर एड्वाइज़र के तौर पर भी अपनी सेवाएं देंगी.

भव्या लाल का स्पेस टेक्नोलॉजी में है बड़ा नाम
भव्या लाल ने मैसाचुसेट्स इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी यानी एमआईटी से न्यूक्लियर इंजीनियरिंग में बैचलर ऑफ़ साइंस, और मास्टर ऑफ़ साइंस की डिग्री हासिल की है. उन्होंने एमआईटी से ही टेक्नोलॉजी और पॉलिसी में मास्टर ऑफ़ साइंस भी किया है. इसके अलावा उन्होंने जॉर्ज वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी से पब्लिस पॉलिसी ऐंड पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में डॉक्टरेट की डिग्री हासिल की है.
भव्या लाल स्पेस टेक्नोलॉजी और पॉलिसी कम्युनिटी में बड़ा नाम हैं. द इकोनॉमिस्ट, नैशनल जियोग्राफ़िक, स्पेस न्यूज़ जैसे कई जर्नल्स में भव्या लाल के 50 से ज़्यादा पेपर्स पब्लिश हो चुके हैं. अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने एक बयान में कहा कि भव्या लाल के पास अभियांत्रिकी एवं अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी का व्यापक अनुभव है. लाल अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी एवं नीति समुदाय की सक्रिय सदस्य भी हैं. उन्होंने स्मिथसोनियन नैशनल एयर ऐंड स्पेस म्यूज़ियम के साथ स्पेस हिस्ट्री और और पॉलिसी पर कई सेमिनार सिरीज़ का भी आयोजन किया है. नासा की वेबसाइट के मुताबिक़, स्पेस सेक्टर में उनके योगदान को देखते हुए, उन्हें इंटरनैशनल अकैडमी ऑफ़ एस्ट्रोनॉट्स के एक करेसपॉन्डिंग मेंबर के रूप में चुना गया था. उम्मीद है भव्या लाल अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा के चीफ़ ऑफ़ स्टाफ़ जैसी बड़ी ज़िम्मेदारी को भी उतनी ही कुशलता से निभाएंगी. 

इन्हें भीपढ़ें

gen-z

ओपन लेटर जेन ज़ी के नाम

July 31, 2026
किसलिए?: भावना प्रकाश की कहानी

किसलिए?: भावना प्रकाश की कहानी

June 25, 2026
Kul_Devta_Ka_Chunaav

कुलदेवता का चुनाव: भावना प्रकाश की व्यंग्य कथा

May 25, 2026
नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

April 23, 2026
Tags: अमेरिकन इंडियन वैज्ञानिक भव्या लालइंडो अमेरिकी भव्या लालकमला हैरिसकौन हैं भव्या लालजानें नासा की नई ऐक्टिंग चीफ भव्या लाल के बारे मेंजो बाइडेननासानासा चीफभव्या लालभव्या लाल इंडिया कनेक्शनभव्या लाल का भारत से संबंधभव्या लाल नासाभारत मूल की भव्या लाल
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता
बुक क्लब

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

April 3, 2026
kalpana-lajmi_bhupen-hazarika
ओए हीरो

रूह की रवायत में लिखा इश्क़: कल्पना और भूपेन हजारिका के प्रेम और समर्पण की अनंत कहानी

March 10, 2026
किताब उत्सव: साहित्य, संगीत और रंगमंच की प्रस्तुतियों के साथ हुआ समापन
सुर्ख़ियों में

किताब उत्सव: साहित्य, संगीत और रंगमंच की प्रस्तुतियों के साथ हुआ समापन

February 11, 2026
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum