• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ज़रूर पढ़ें

वर्ल्ड हेल्थ डे: कई बार रोगियों को दवाओं की नहीं परोपकार की ज़रूरत होती है!

डॉ अबरार मुल्तानी by डॉ अबरार मुल्तानी
April 7, 2022
in ज़रूर पढ़ें, नज़रिया, सुर्ख़ियों में
A A

Paper craft hand with a heart supporting donation during coronavirus pandemic background

Share on FacebookShare on Twitter

ज़्यादातर बीमारियां शरीर से पहले हमारे मस्तिष्क में जगह बनाती हैं. यही कारण है कि सभी बीमारियों का इलाज दवाइयों द्वारा नहीं हो सकता. वर्ल्ड हेल्थ डे पर डॉक्टर अबरार मुल्तानी अपने एक अनुभव के द्वारा इसकी पुष्टि कर रहे हैं.

पिछले साल की बारिश में जब सभी और हरियाली ने आनंद घोल रखा था तभी एक युवक को उसकी पत्नी बेहद बीमार हालात में मेरे पास लाई. उसके चेहरे पर बारिश के आनंद और सुकून की कोई मुस्कान नहीं थी, जो हम सभी महसूस कर रहे थे. वह युवक पिछले तीन महीनों से परेशान था-अपनी बेइंतहा कमज़ोरी, पेट की गड़बड़ और गिरते हुए वज़न से. 3 माह में 18 किलो वज़न कम हो गया था उसका. पिछले 3 महीनों में वे 5 डॉक्टर बदल चुके थे और किसी को मर्ज समझ नहीं आया लेकिन दवाई सभी ने लिखी. यह भी अजीब चलन है आजकल के डॉक्टरों का कि बीमारी चाहे समझ ना आए, लेकिन दवाई ज़रूर देंगे. ख़ैर, मैंने उससे पूछा कि क्या कोई टेंशन या डर या समस्या है जो आपको खाए जा रही है? उसकी पत्नी ने फौरन जवाब दिया कि इनकी मां के चले जाने के बाद से ही यह सब कुछ हुआ है इन्हें. न खाना ठीक से खाते हैं और न नींद लेते हैं, बस चुपचाप रहने लगे हैं.
मैंने यह सुनकर कहा कि इनकी बीमारी की वजह है इनकी मां की कमी, बाकि इनके शरीर में न कोई बीमारी का वायरस घुसा है और ना कोई पोषकतत्व कम हुआ है. मैंने उस युवक से पूछा कि,‘‘अच्छा बताओ आपकी मां की रूह को आपकी यह हालत देखकर कैसा महसूस होगा? क्या इससे उनकी रूह परेशान, दुःखी और बेचैन नहीं हो रही होगी? ठीक होने के लिए मेरी एक राय माने और अब आप एक काम करें कि एक बूढ़ी बेसहारा औरत के बेटे बन जाएं ताकि उसे बेटा मिल जाएगा और आपको एक मां. बस एक यही तरीका है आपकी प्यारी मां की कमी पूरी करने का.’’
उसने मेरा कहना माना और एक अपनी दूर के रिश्ते की चाची को मां बना लिया. हफ़्ते दस दिनों में वह उनके पास जाता और उनकी कुछ मदद कर आता. ईद पर उनके लिए उसने कपड़े बनवाए और रमज़ान से पहले उनके यहां खाने के लिए अनाज रखवा दिया. वह ख़ूश था और अपनी सभी सेहत की समस्याओं से भी परे जा चुका था. उसका वज़न फिर से 67 किलो हो गया था और चेहरे पर ख़ुशियां लौट आई थी. इसबार की बारिश की रूमानी हरियाली ने उसे भी आनंदित किया था और वह मैंने साफ़-साफ़ देखा जब वह मुझसे मिलने पिछले हफ़्ते आया था तब. मैं और वह जान चुके थे कि हर रोग का इलाज दवाई नहीं है… नेक कामों से भी हज़ारों रोग ठीक किए जा सकते हैं. ध्यान दें कहीं आप भी अपना इलाज परोपकार की जगह दवाओं में तो नहीं खोज रहे हैं.

Photo: Rawpixel.com

इन्हें भीपढ़ें

gen-z

ओपन लेटर जेन ज़ी के नाम

July 31, 2026
किसलिए?: भावना प्रकाश की कहानी

किसलिए?: भावना प्रकाश की कहानी

June 25, 2026
Kul_Devta_Ka_Chunaav

कुलदेवता का चुनाव: भावना प्रकाश की व्यंग्य कथा

May 25, 2026
नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

April 23, 2026
Tags: Dr Abrar Multani’s ArticlesDr. Abrar MultaniNazariyaOye AflatoonPerspectiveYour viewआपकी रायओए अफलातूनडॉ अबरार मुल्तानीडॉ अबरार मुल्तानी के लेखनज़रियानया नज़रियावर्ल्ड हेल्थ डेविश्व स्वास्थ्य दिवस
डॉ अबरार मुल्तानी

डॉ अबरार मुल्तानी

डॉ. अबरार मुल्तानी एक प्रख्यात चिकित्सक और लेखक हैं. उन्हें हज़ारों जटिल एवं जीर्ण रोगियों के उपचार का अनुभव प्राप्त है. आयुर्वेद का प्रचार-प्रसार करने में वे विश्व में एक अग्रणी नाम हैं. वे हिजामा थैरेपी को प्रचलित करने में भी अग्रज हैं. वे ‘इंक्रेडिबल आयुर्वेदा’ के संस्थापक तथा ‘स्माइलिंग हार्ट्स’ नामक संस्था के प्रेसिडेंट हैं. वे देश के पहले आनंद मंत्रालय की गवर्निंग कमेटी के सदस्य भी रहे हैं. मन के लिए अमृत की बूंदें, बीमारियां हारेंगी, 5 पिल्स डिप्रेशन एवं स्ट्रेस से मुक्ति के लिए और क्यों अलग है स्त्री पुरुष का प्रेम? उनकी बेस्टसेलर पुस्तकें हैं. आयुर्वेद चिकित्सकों के लिए लिखी उनकी पुस्तकें प्रैक्टिकल प्रिस्क्राइबर और अल हिजामा भी अपनी श्रेणी की बेस्ट सेलर हैं. वे फ्रीलांसर कॉलमिस्ट भी हैं. उन्होंने पंडित खुशीलाल शर्मा आयुर्वेदिक महाविद्यालय से आयुर्वेद में ग्रैजुएशन किया है. वे भोपाल में अपनी मेडिकल प्रैक्टिस करते हैं. Contact: 9907001192/ 7869116098

Related Posts

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता
बुक क्लब

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

April 3, 2026
kalpana-lajmi_bhupen-hazarika
ओए हीरो

रूह की रवायत में लिखा इश्क़: कल्पना और भूपेन हजारिका के प्रेम और समर्पण की अनंत कहानी

March 10, 2026
किताब उत्सव: साहित्य, संगीत और रंगमंच की प्रस्तुतियों के साथ हुआ समापन
सुर्ख़ियों में

किताब उत्सव: साहित्य, संगीत और रंगमंच की प्रस्तुतियों के साथ हुआ समापन

February 11, 2026
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum