• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ज़रूर पढ़ें

रफ़ल्ड साड़ियां, जिन पर आपका दिल आ जाएगा

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
November 29, 2021
in ज़रूर पढ़ें, न्यू ट्रेंड्स, फ़ैशन
A A
रफ़ल्ड साड़ियां, जिन पर आपका दिल आ जाएगा
Share on FacebookShare on Twitter

यूं तो रफ़ल वाली साड़ियां बीते वर्ष से ही ट्रेंड में बनी हुई हैं, लेकिन हाल ही में कुछ दीवाज़ ने जब रफ़ल साड़ी पहनी तो हमें लगा कि आपसे कहें कि आपकी वॉर्ड्रोब में भी इस तरह की साड़ी होनी ही चाहिए. लेकिन सिर्फ़ कह देने से बात नहीं बनती न! आपको रफ़ल साड़ियों के फ़ैशन की झलक दिखलाए बिना हमारी बात का वो असर नहीं पड़ता, जो अब पड़ेगा. तो आइए देखते हैं कुछ सितारों को रफ़ल वाली साड़ी में…

इन्स्टाग्राम से गुज़रते हुए, आपके लिए लेटेस्ट ट्रेंड्स खंगालते हुए जब रफ़ल वाली साड़ी पहने इन सितारों पर नज़र पड़ी तो लगा कि इस लेटेस्ट ट्रेंड पर तो अब तक हमने बात ही नहीं की. तो बस, ज़रा भी देर न करते हुए हमने आपके लिए छांट लीं इनकी फ़ोटोज़, ताकि आपको बता सकें कि रफ़ल वाली साड़ियां आप पर भी इतनी ही सुंदर लगेंगी.

इन्हें भीपढ़ें

gen-z

ओपन लेटर जेन ज़ी के नाम

July 31, 2026
किसलिए?: भावना प्रकाश की कहानी

किसलिए?: भावना प्रकाश की कहानी

June 25, 2026
Kul_Devta_Ka_Chunaav

कुलदेवता का चुनाव: भावना प्रकाश की व्यंग्य कथा

May 25, 2026
नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

April 23, 2026

मृणाल ठाकुर की इस प्लेन पेस्टल पिंक साड़ी के रफ़ल्स और उनके ब्लाउज़ ने उनके लुक को बेहद सम्मोहक भी बना दिया है और उसके स्तर को कितना ऊपर भी उठा दिया है, है ना? मृणाल ने रिधि मेहरा की डिज़ाइन की हुई साड़ी और अनाका की ज्वेलरी पहनी है. यदि आप भी किसी महफ़िल की जान बनना चाहती हैं तो इस लुक से प्रेरणा लें.

लाल रंग की सादी साड़ी, जिसका पल्लू रफ़ल्ड है, उसके साथ ब्लिंगी और स्टाइलिश ब्लाउज़. काजल अगरवाल का यह लुक हमें तो बेहद पसंद आया. काजल ने गौरव गुप्ता की डिज़ाइन की हुई साड़ी और महेश नोतनदास की ज्वेलरी पहनी है. इस लुक को आप किसी विवाह समारोह में हूबहू कॉपी कर सकती हैं.

चित्रांगदा सिंह की रफ़ल्ड साड़ी के जामुनी रंग और इसकी स्टाइलिंग ने हमें तो आहें भरने पर मजबूर कर दिया है. इस साड़ी के साथ पहनी गई करधन, जिसे बेल्ट की तरह बांधा गया है, इस लुक की जान है. चित्रांगदा ने रिधि मेहरा की साड़ी और भक्ति वोरा की ज्वेलरी पहनी है. यह लुक आप कॉकटेल पार्टी के लिए भी अपना सकती हैं.

तमन्ना भाटिया की रफ़ल वाली इस अनूठी-सी साड़ी और उसके सुपर सुंदर ब्लाउज़ पर कौन अपना दिल न हार जाए? इस साड़ी ने तो रफ़ल साड़ियों को ही उनके अगले ऊंचे स्तर पर ला खड़ा कर दिया है. तमन्ना ने अबू जानी ऐंड संदीप खोसला की साड़ी पहनी है. अब ऐसी साड़ियों से अलहदा नज़र आने की प्रेरणा लेना तो बनता ही है!

सोफ़ी चौधरी ने पिंक रफ़ल्ड साड़ी के साथ सिल्वर ज्वेलरी का जो कॉम्बिनेशन पहना है, वह भी बेहद आकर्षक है. सोफ़ी की साड़ी रिधि मेहरा के कलेक्शन से है और ज्वेलरी करिश्मा जूलरी की है.

रिचा मूर्जानी ने बेहद उजले-से पीले रंग की जो रफ़ल वाली साड़ी पहनी है, वो तुरंत ही देखनेवालों का ध्यान अपनी ओर खींचने में सक्षम है. हमें तो उनकी यह साड़ी, उनका यह लुक दोनों ही बेहद पसंद आए. रिचा ने श्लोका खियालानी की डिज़ाइन की हुई साड़ी पहनी है. उनकी ज्वेलरी बेबेक ज्वेल्स की है.

फ़ोटो: इन्स्टाग्राम

Tags: Fashiongive place to ruffle saree in wardrobehow does ruffle saree lookin trendsruffle sareeSareeyou can also wear ruffle sareeआप भी पहनें रफ़ल वाली साड़ीइन ट्रेंडकैसी लगती है रफ़ल वाली साड़ीफ़ैशनरफ़ल वाली साड़ीरफ़ल साड़ीवॉर्ड्रोब में रफ़ल वाली साड़ी को दें जगहसाड़ी
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता
बुक क्लब

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

April 3, 2026
kalpana-lajmi_bhupen-hazarika
ओए हीरो

रूह की रवायत में लिखा इश्क़: कल्पना और भूपेन हजारिका के प्रेम और समर्पण की अनंत कहानी

March 10, 2026
epstein-file
ज़रूर पढ़ें

एप्स्टीन फ़ाइल खुलासे के बाद: दुनिया के इन 20 फ़ीसदी लोगों को मेरा सलाम

February 4, 2026
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum