• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ज़रूर पढ़ें

ताकि भीनी और प्राकृतिक ख़ुशबू से महकता रहे आपका घर

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
May 22, 2023
in ज़रूर पढ़ें, लाइफ़स्टाइल, होम डेकोर-अप्लाएंसेस
A A
ताकि भीनी और प्राकृतिक ख़ुशबू से महकता रहे आपका घर
Share on FacebookShare on Twitter

यूं तो बाज़ार में बहुत सारे रूम फ्रेशनर्स उपलब्ध हैं, जो बेहतरीन ख़ुशबू से आपके घर को महकाए रखेंगे. लेकिन वे लोग क्या करें, जिन्हें इस तरह केमिकल्स से बनी ख़ुशबू से एलर्जी हो? आख़िर उनका घर कैसे भीनी ख़ुशबू से महकता रह सकता है? यहां हम आपको घर को महकता हुआ रखने के कुछ प्राकृतिक विकल्प बताने जा रहे हैं, जिससे घर तरोताज़ा रहेगा और किसी को किसी तरह की एलर्जी भी नहीं होगी.

 

ख़ुशबू एक ऐसी चीज़ है, जो आपका मूड तुरंत अपलिफ़्ट कर सकती है और यदि घर ख़ुशबू से महकता रहे तो घर के साथ-साथ सभी का मन भी तरोताज़ा हो जाता है. यहां इस बात पर भी ध्यान देना होगा कि बहुत संभव है कि किन्हीं दो लोगों को कोई एक ख़ुशबू पसंद न आए, लेकिन यह बात तो रिसर्च में साबित हो चुकी है कि दुर्गंध या बदबू किसी को भी पसंद नहीं आती और इसके लोगों की सेहत पर कई बुरे प्रभाव भी पड़ते हैं, जैसे- सिरदर्द, मिचली आना, चक्कर आना, तनाव, डिप्रेशन या ग़ुस्सा आना वगैरह. अत: ज़रूरी है कि आपके घर से या तो प्राकृतिक गंध आए या फिर सुगंध आती रहे. यदि आपको भी लगता है कि आपके घर से किसी तरह की दुर्गंध आती है तो आपके पास तीन विकल्प हैं:
दुर्गंध को छोटे-छोटे क़दम उठाकर दूर करें
घर में मौजूद दुर्गंध को हटाएं
प्राकृतिक सुगंध से घर को महकाएं

इन्हें भीपढ़ें

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

April 3, 2026
kalpana-lajmi_bhupen-hazarika

रूह की रवायत में लिखा इश्क़: कल्पना और भूपेन हजारिका के प्रेम और समर्पण की अनंत कहानी

March 10, 2026
epstein-file

एप्स्टीन फ़ाइल खुलासे के बाद: दुनिया के इन 20 फ़ीसदी लोगों को मेरा सलाम

February 4, 2026
ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन

ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन

January 30, 2026

दुर्गंध को छोटे-छोटे क़दम उठाकर दूर करें- घर में मौजूद दुर्गंध को दूर करने के लिए इन बातों पर दें ध्यान:
• घर से दुर्गंध को तुरंत दूर हटाना है तो आपको अपने घर की खिड़कियां खोल देनी होंगी, ताकि ताज़ा हवा घर के भीतर आ सके और हवा का आवागमन होता रहे. सुबह उठकर अपने घर की खिड़कियों को कम से कम 15-20 मिनट के लिए खुला रखें. इससे घर में मौजूद गंध तो चली ही जाएगी और आपको तरोताज़ा व ऊर्जावान भी महसूस होगा.
• बेडशीट्स को हर सप्ताह धोएं. दरअसल जब हम नींद ले रहे होते हैं, बेडशीट्स पर न सिर्फ़ हमारे शरीर से निकला प्राकृतिक तेल लगता है, पसीना लगता है, बल्कि हमारे शरीर की डेड सेल्स भी गिरती हैं. जिनकी वजह से दुर्गंध पैदा हो सकती है. अत: हर सप्ताह अपनी बेडशीट्स धो लें.
• यदि आपके घर में कालीन है तो उसकी वजह से भी घर में दुर्गंध हो सकती है. कार्पेट पर भोजन के टुकड़े गर जाते हैं, उस पर सभी चलते रहते हैं, जिससे वहां बैक्टीरियाज़ पनपते हैं. कार्पेट को साफ़ करने के लिए इस पर बेकिंग सोडा छिड़कें. लगभग घंटेभर बाद इसे वैक्यूम क्लीनर से साफ़ कर लें. बेकिंग सोडा कार्पेट पर मौजूद गंध को अवशोषित कर लेगा. इस प्रक्रिया को भी सप्ताह में एक बार ज़रूर दोहराएं.

घर में मौजूद दुर्गंध को हटाएं- घर में किसी तरह की दुर्गंध मौजूद है तो उसे हटाने के बाद ही घर में प्राकृतिक तरीक़े से ख़ुशबू फैलाने का काम करें. इसके लिए:
• जिस भी कमरे में दुर्गंध आ रही हो, वहां एक खुले बोल में ऐप्पल साइडर या फिर वाइट विनेगर रख दें. यह विनेगर कई तरह की गंध को अवशोषित कर लेगा.
• जहां भी बुरी गंध आ रही हो वहां एक खुले बोल में बेकिंग सोडा भर कर रखें. कुछ ही समय में आप पाएंगे कि वह बुरी महक जा चुकी है. बेकिंग सोडा भी दुर्गंध को एब्ज़ॉर्ब करने का गुण रखता है.
• कॉफ़ी के बीजों को हल्का-सा भून कर दरदरा पीस लें और इसे भी खुले बोल में उस जगह पर रखें, जहां दुर्गंध मौजूद हो. कुछ ही समय में ये कॉफ़ी उस दुर्गंध को एब्ज़ॉर्ब कर लेगी.

प्राकृतिक सुगंध से घर को महकाएं- यदि आप चाहते हैं कि प्राकृतिक सुगंध से घर महकता रहे तो यहां बताए गए डीआईवाई (डू इट योरसेल्फ़) तरीक़े आज़माएं:
• अपने पसंदीदा हर्ब्स से घर को महकाने के लिए ये हर्ब्स लें (उदाहरण के लिए दालचीन और यदि आपको संतरे या नींबू की गंध पसंद है तो वह लें). एक पैन में पानी भरकर, पानी को उबालें. जब पानी उबल जाए तो इसमें दालचीनी और संतरे/नींबू की पतली स्लाइसेज़ काट कर डाल दें. इसे तीन-चार मिनट तक उबलने दें. अब आंच को धीमा करें और 30-35 मिनट तक उबलने दें. आपका घर इस प्राकृतिक सुगंध से भर जाएगा.
• एक स्प्रे बॉटल में लैवेंडर या यूकेलिप्टस या फिर किसी अपने मनपसंद एसेंशियल ऑइल की कुछ बूंदे डालें. इसमें थोड़ा पानी मिलाएं और कुछ बूंदे वनीला एसेंस की डालें. इसका पूरे घर में छिड़काव करें. घर तरोताज़ा ख़ुशबू से महकेगा.
• घर को ताज़गी भरी ख़ुशबू देने में फूलों से बेहतर प्राकृतिक स्रोत भला और क्या हो सकता है. अपने पसंदीदा फूलों को फ़्लावर वाज़ में सजाएं. तीन-चार दिनों तक उनकी ख़ुशबू से घर महकता रहेगा. इसके बाद आप इन फूलों को छांव में सुखा लें. जब ये अच्छी तरह सूख जाएं तो पापुरी के रूप में इन्हें एक बोल में सजा दें. यदि इनकी ख़ुशबू कम हो गई हो तो इन पर अपने पसंदीदा एसेंशियल ऑइल की कुछ बूंदे छिड़कें.

फ़ोटो: पिन्टरेस्ट

Tags: DIY FragrancesFragrancesFragranted HomeNatural Fragrancesख़ुशबूख़ुशबू से महकता घरडीआईवाई फ्रेगरेंसप्राकृतिक सुगंधसुगंध
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे
ज़रूर पढ़ें

गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे

January 29, 2026
multiple-partners
ज़रूर पढ़ें

69% ने माना रिश्तों में खुलापन हो रहा है स्वीकार्य: आईपीएसओएस-ग्लीन सर्वे

January 22, 2026
stomach-growling
ज़रूर पढ़ें

ठंड के दिनों में पेट के गुड़गुड़ाने की आवाज़ ज़्यादा क्यों आती है?

January 16, 2026
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum