• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ज़ायका

गलौटी हरे सब्ज़ के कबाब, जिन्हें आप बार-बार खाना चाहेंगे

सिद्धार्थ by सिद्धार्थ
September 13, 2021
in ज़ायका, रेसिपी
A A
गलौटी हरे सब्ज़ के कबाब, जिन्हें आप बार-बार खाना चाहेंगे
Share on FacebookShare on Twitter

कबाब ये शब्द तो आपने सुना ही होगा और इस लज़ीज़ लखनवी व्यंजन का लुत्फ़ भी उठाया होगा, पर क्या आपको पता है कि कबाब में ‘कब’ का अर्थ है- भुना हुआ और ‘आब’ का अर्थ है-अपने आप में. शेफ़ सिद्धार्थ आपको गिलौटी हरे सब्ज़ कबाब की स्वादभरी ऐसी रेसिपी बता रहे हैं, जिसे आप बार-बार बनाना और खाना चाहेंगे.

कबाब को पुराने समय में ‘माही तवा’ पर पकाया जाता था, जहां नर्म मांस को अपनी ही चरबी, जिसे हम मीट फ़ैट के रूप में जानते हैं और जो पतली क्वालिटी का होता है, में ही पकने दिया जाता है. इस प्रक्रिया में मीट को अपने ही फ़ैट में बहुत धीमी आंच पर इसलिए पकाया जाता है, ताकि उसकी ख़ुशबू, टेक्स्चर और स्वाद लाजवाब हो जाए.
शुरुआत में मीट को पश्चिमी तरीक़ों जैसे ही भूना जाता था, लेकिन आपको बता दें कि बारहवीं शताब्दी में दिल्ली सल्तन के राजसी घरों में मीट के नर्म टेक्स्चर वाला यह व्यंजन कबाब परोसा जाने लगा था.

सामग्री
कबाब या ख़ुशबू मसाला के लिए
4 हरी इलायची
2 बड़ी इलायची
2 इंच का दालचीनी का टुकड़ा
3 तेजपत्ते
4 काली मिर्च
4 ग्राम जीरा
3 ग्राम जायफल
3 ग्राम जावित्री
1 लौंग
2 ऑलस्पाइस या पिमेंटो (बाज़ार में उपलब्ध)
5 कश्मीरी मिर्च

इन्हें भीपढ़ें

spinach-cream-rice

पालक क्रीम राइस

January 8, 2024
सर्दियों वाला मिक्स्ड सब्ज़ियों का अचार

सर्दियों वाला मिक्स्ड सब्ज़ियों का अचार

December 19, 2023
मुंह में घुल जानेवाले दही के कबाब

मुंह में घुल जानेवाले दही के कबाब

December 4, 2023
desi-drinks

आपकी पार्टी में रंग जमा देंगे ये देसी ड्रिंक्स

October 26, 2023

कबाब के लिए
12 ग्राम भुनी हुई चना दाल
8 ग्राम बेसन
8 ग्राम कबाब मसाला
6 ग्राम घी
10 ग्राम तेल
2 ग्राम केवड़ा जल
4 ग्राम सरसों का तेल
3 ग्राम देगी मिर्च पाउडर
2 ग्राम काला नमक

ताज़ा सब्ज़ियां
100 ग्राम पालक
4 ग्राम अदरक
8 ग्राम लहसुन
4 ग्राम लाल मिर्च का पेस्ट
8 ग्राम प्याज़
2 ग्राम हरी मिर्च
8 ग्राम हरी मटर
8 ग्राम आलू
4 ग्राम हरा धनिया
1 नींबू का रस

विधि
• आलू को आधा पकने तक उबालें और ठंडा होने दें. अब छीलकर कद्दूकस कर लें. अच्छी तरह मिलाएं, ताकि गांठें न रहें और इसे अलग रख दें.
• मटर को उबालें और उन्हें ब्लेंडर की सहायता से क्रश कर लें.
• पालक को उबालें और बर्फ़ डालकर उसे ब्लेंड करें, ताकि इस पेस्ट का रंग हरा ही रहे.
• अदरक और लहसुन का पेस्ट बनाएं. हरी मर्च और हरा धनिया को बारीक़-बारीक़ काटें.
• एक पैन में भुनी हुई चना दाल, दो हरी मिर्च, थोड़ा घी और थोड़ा पानी डालकर दाल को उबालें और ब्लेंडर में डालकर इसका पेस्ट बना लें. इस पेस्ट को मोटी छन्नी में छान लें, ताकि दाल के बड़े टुकड़े इसमें न रहने पाएं.
• एक पैन में थोड़ा सरसों का तेल डालें और बेसन को अच्छी तरह भून लें और अलग रख दें.
• एक पैन में थोड़ा तेल और थोड़ा घी डालें. इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर सुनहरा-भूरा होने तक पकाएं और फिर लाल मिर्च डाल दें.
• अब हरी मटर डालें और उसका कच्चापन निकल जाने तक भूनें.
• इसमें कद्दूकस किए हुए आलू, उबली हुई चना दाल का पेस्ट और पालक का पेस्ट डालें. थोड़ा सा नमक डालें.
• अब हरी मिर्च, हरा धनिया और ख़ुशबू मसाला डालकर भूनें. इसे इतना गाढ़ा करें, जिससे लगभग 50 ग्राम वज़न के कबाब (पैटीज़) बन जाएं.
• यदि आपको कबाब बनाने के लिए और बाइंडिंग की ज़रूरत महसूस हो रही हो तो इसमें बेसन डालकर इसके गाढ़ेपन को ठीक कर लें. इसमें स्वादानुसार नमक डालें.
• अब आप इन कबाब को एक तवे पर धीमी आंच पर अच्छी तरह सेंक लें. आप कबाब पहले से बनाकर रख सकते हैं और जब खाना हो या किसी मेहमान को खिलाना हो तब इसे तवे पर गोल्डन-ब्राउन होने तक सेंक लें.

Tags: कबाबगलैटी कबाबरेसिपीलखनऊ के प्रसिद्ध कबाबशेफ़शेफ़ सिद्धार्थसिद्धार्थहरे सब्ज़ के कबाब
सिद्धार्थ

सिद्धार्थ

सिद्धार्थ, दि पार्क, नवी मुंबई, में किचन मैनेजमेंट ट्रेनी हैं. उन्हें दो वर्षों का अनुभव है और वे अपने होटेल के लिए मेनू तैयार करने में सहायक रह चुके हैं. नई-नई डिशेज़ बनाना और लोगों को स्वाद से तृप्त करना उन्हें पसंद है.

Related Posts

kachagola
ज़रूर पढ़ें

काचागोला: स्वादिष्ट मिठाई जो आप घर पर आसानी से बना सकते हैं

August 5, 2023
cashew-cream-curry
ज़रूर पढ़ें

शाही स्वाद: काजू क्रीम करी

August 1, 2023
वेजटेबल दलिया: स्वाद में आलातरीन, सेहत रखे बेहतरीन
ज़रूर पढ़ें

वेजटेबल दलिया: स्वाद में आलातरीन, सेहत रखे बेहतरीन

July 27, 2023
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum