• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ज़ायका

मेक्सिकन बरीतो की हिस्ट्री जानिए और बताइए कि आप बरीतो बोल कब बना रहे हैं?

कनुप्रिया गुप्ता by कनुप्रिया गुप्ता
May 7, 2021
in ज़ायका, फ़ूड प्लस
A A
Share on FacebookShare on Twitter

स्वाद अजीब शय है. ये आपसे आपका धर्म, बोली, भाषा, रंग, राष्ट्रीयता कुछ नहीं पूछता और आप भी इसी स्वाद के दम पर दुनिया की किसी भी रेसिपी को अपने हिसाब से बदल लेते हैं. है ना सही बात? तो आज बात करेंगे मेक्सिकन स्वाद की, मेक्सिकन बरीटो की.

जब से दुनिया ग्लोबल विलेज बनती जा रही है, हमारे व्यंजन भी एक-दूसरे में घुलते मिलते जा रहे हैं. किसी दूसरे देश के व्यंजन को पसंद करना या उसे अपने स्वाद के हिसाब से फेर-बदल करते हुए अपना लेना बड़ा मज़ेदार है.
चाइनीज़ फ़ूड के साथ हम भारतीयों ने जो किया है, वो सबसे बड़ा उदाहरण है फेर-बदल का. असली वाला चाइनीज़ खाना, आम भारतीयों के बस की बात नहीं है, पर उसका जो इंडो-चाइनीज़ रूप भारत में प्रचलित हुआ है, वो तो आम भारतीय खानपान का हिस्सा बन गया है.

आजकल आपने कई लोगों को मेक्सिकन फ़ूड खाते, बनाते या उसके बारे में बातें करते सुना होगा, आपको जानकर आश्चर्य होगा कि मेक्सिकन खाना अपने मूल रूप में भी भारतीय लोगों द्वारा पसंद किया जाता है और कुछ मामूली फेर-बदल के साथ भी ये बेहतरीन होता है. हालांकि मेक्सिकन फ़ूड में मसालों के फ़्लेवर नहीं होते, इनमें खाने को तीखा करने करने के लिए बस मिर्च का ही इस्तेमाल होता है, पर इसको बनाने में जो सामग्री प्रयोग में ली जाती है, उसके अपने अलग फ़्लेवर्स होते हैं.
आज हम मेक्सिकन बरीतो बोल की बात करेंगे. ये कई तरह की सामग्री से मिलकर बना होता है. मूलतः नॉनवेज के रूप में बनाई जाने वाली इस डिश का वेज वर्शन भी उतना ही लोकप्रिय है.

इन्हें भीपढ़ें

spinach-cream-rice

पालक क्रीम राइस

January 8, 2024
सर्दियों वाला मिक्स्ड सब्ज़ियों का अचार

सर्दियों वाला मिक्स्ड सब्ज़ियों का अचार

December 19, 2023
मुंह में घुल जानेवाले दही के कबाब

मुंह में घुल जानेवाले दही के कबाब

December 4, 2023
desi-drinks

आपकी पार्टी में रंग जमा देंगे ये देसी ड्रिंक्स

October 26, 2023

बरीतो रैप और बरीतो बोल: बरीतो, अमेरिका में लगभग वर्ष 1950 के आसपास आया और आते ही ये अमेरिकी बाज़ारों पर छा गया. इसके दो रूप देखने मिलते हैं: एक बरितो, जो दिखने मेंकुछ भारतीय काठी रोल या फ्रेंकी जैसा, पर स्वाद और सामग्री काफ़ी अलग होता है और दूसरा बरितो बोल. और ये दोनों ही काफ़ी प्रचलित हैं. इतने कि यहां तक कहा जाता है कि मेक्सिको के टाको और बरीतो, मेक्सिको से ज़्यादा अमेरिका में पसंद किए जाते हैं.

अमेरिका में पहले-पहल ये बरीतो रैप के रूप में ही मिलता था. भागमभाग वाली जीवनशैली के साथ, पौष्टिक भोजन की चाह रखने वालों ने इसे हाथोंहाथ लिया और ये सारे अमेरिका में फैल गया. जगह-जगह ऐसे फ़ूड जॉइंट खुल गए, जहां अमरीकी स्टाइल का बरीतो बोल और बरितो रैप मिलता था.

क़िस्सा बरीतो बोल का: इसके पीछे भी बड़ा मज़ेदार क़िस्सा है. कहते हैं मेक्सिको में एक वेंडर था जो अपना खाना (बेचने के लिए) एक गधे पर लेकर जाता था. ये खाना बिखरे न इसलिए उसने इसे कॉर्न की बड़ी-सी रोटियों में पैक करना शुरू किया और इस तरह बरीतो का जन्म हुआ. वैसे मेक्सिको में बरो गधे को कहा जाता है तो कुछ लोग इसके नाम बरीतो का संबंध वेंडर के गधे पर खाना ले जाने से भी लगाते हैं.

बरीतो बोल की विशेषता ये है कि ये बहुत हेल्थी होता है और इसे हेल्थी बनाती है इसको बनाने में प्रयोग में ली जाने वाली सामग्री. ब्लैक बीन (भारत मे लोग राजमा भी प्रयोग करते हैं)-प्रोटीन, चावल-फ़ैट, टोमैटो सालसा, ग्वाकामोली (ऐवोकाडो-गुड फ़ैट), कॉर्न सालसा, चीज़, लेट्यूस, दही और भी तरह-तरह डिप/सॉस. और आप अपनी मर्ज़ी और स्वाद के हिसाब से इसमें सलाद जोड़ सकते हैं और ये स्वास्थ्य से भरे फ़ुल मील की तरह सामने आता है.

इसे बनाने में बहुत ज़्यादा वक़्त भी नहीं लगता और कुछ चीज़ें पहले से बनाकर फ्रिज में रखी भी जा सकती हैं. मैं अपने घर मे इसे थोड़े फेर-बदल के साथ बनाती हूं. यूं समझिए कि इंडियन स्टाइल का बरितो बोल, जैसे-ब्लैक बीन को उबालने के बाद थोड़ा लहसुन-टमाटर और हरी मिर्च से तड़का दे दिया (ओरिजिनली इसे बस उबाला जाता और नमक मिलाया जाता है) या ग्वाकामोली (ऐवोकाडो की चटनी) में थोड़े भारतीय मसाले भी मिला लिए. ऐसे ही कुछ छोटे-छोटे बदलाव इसके स्वाद को भारतीय स्वाद से ऐड्जस्ट करने के लिए कर देती हूं.

जब ज़रा जल्दी हो और हेल्थी और टेस्टी खाने का मन करे तो इसे ज़रूर ट्राइ किया जा सकता है.
इसकी रेसिपी आपको आसानी से इंटरनेट पर मिल जाएगी. तो जल्द ही बनाइएगा इसे घर पर और हमें भी बताइएगा कि यह कैसा लगा आपको? इस आई डी पर: oye.aflatoon@gmail.com

फ़ोटो: पिन्टरेस्ट

Tags: burritohalwahistory of burritoKanupriya GuptaMexican burritoMexican dishweekly columnWeekly column by Kanupriya Guptaकनुप्रिया गुप्ताबरीटोबरीतोबरीतो का इतिहासमेक्सिकन डिशमेक्सिकन बरीतोज़साप्ताहिक कॉलम
कनुप्रिया गुप्ता

कनुप्रिया गुप्ता

ऐड्वर्टाइज़िंग में मास्टर्स और बैंकिंग में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा लेने वाली कनुप्रिया बतौर पीआर मैनेजर, मार्केटिंग और डिजिटल मीडिया (सोशल मीडिया मैनेजमेंट) काम कर चुकी हैं. उन्होंने विज्ञापन एजेंसी में कॉपी राइटिंग भी की है और बैंकिंग सेक्टर में भी काम कर चुकी हैं. उनके कई आर्टिकल्स व कविताएं कई नामचीन पत्र-पत्रिकाओं में छप चुके हैं. फ़िलहाल वे एक होमस्कूलर बेटे की मां हैं और पैरेंटिंग पर लिखती हैं. इन दिनों खानपान पर लिखी उनकी फ़ेसबुक पोस्ट्स बहुत पसंद की जा रही हैं. Email: guptakanu17@gmail.com

Related Posts

kachagola
ज़रूर पढ़ें

काचागोला: स्वादिष्ट मिठाई जो आप घर पर आसानी से बना सकते हैं

August 5, 2023
cashew-cream-curry
ज़रूर पढ़ें

शाही स्वाद: काजू क्रीम करी

August 1, 2023
वेजटेबल दलिया: स्वाद में आलातरीन, सेहत रखे बेहतरीन
ज़रूर पढ़ें

वेजटेबल दलिया: स्वाद में आलातरीन, सेहत रखे बेहतरीन

July 27, 2023
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum