• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ज़ायका

जानिए तो सही कि धनसाक की भारतीयता में किसका प्यार मिला है

कनुप्रिया गुप्ता by कनुप्रिया गुप्ता
February 5, 2021
in ज़ायका, फ़ूड प्लस
A A
Share on FacebookShare on Twitter

आज बात उस व्यंजन की जो ईरान से आया और भारतीयों ने उसे पूरे दिल से अपनाया. जी हां, मैं धनसाक की ही बात कर रही हूं. आइए जानें कैसे यह व्यंजन पहुंचा भारत में और फिर कैसे पूरी तरह हिंदोस्तानी हो गया…

यह बात नौवीं सदी के आसपास की है. ईरान देश में एक धर्म हुआ करता था-फारसी/पारसी धर्म. यह वहां का राजधर्म था और ईरान के सभी लोग इसी धर्म को मानते थे. इसी वक़्त में मुस्लिम धर्म ने वहां अपने पैर पसारे और लोगों का धर्म परिवर्तन करवाया गया. जिन पारसियों ने धर्म परिवर्तन स्वीकार नहीं किया वो भारत के गुजरात में शरण लेने चले आए. अब असली क़िस्सा यहां से शुरू होता है… गुजरात के छोटे से राज्य संचोर में इन लोगों ने शरण लेनी चाही और वहां के राजा को पैगाम भेजा. कहा जाता है कि राजा ने पैगाम के जवाब में दूध का भरा ग्लास इन लोगों तक पहुंचा दिया, जिसका मतलब ये था कि हमारी भावनाएं तो अच्छी हैं, पर हमारे पास नए लोगों के लिए जगह नहीं है (शायद इस नए लोगो का सम्बन्ध नई संस्कृति से भी था). जब ये दूध का गिलास शरणार्थियों के पास पहुंचा तो उन्होंने इस दूध में शक्कर मिलाकर वापस राजा के पास भेज दिया. जिसका अर्थ था-हम आपकी संस्कृति में पूरी तरह घुल मिल जाएंगे. राजा को ये बात बड़ी अच्छी लगी और उसने पारसियों को अपने राज्य में शरण दे दी .
कितना सच है न! ये लोग पूरी तरह भारत की संस्कृति में रच बस गए, यहां के खानपान के तौर-तरीक़ों से लेकर यहां के पहनावे तक को भी पारसियों ने दिल से अपनाया. अपने व्यंजनों में यहां के मसालों का फ़्लेवर जोड़ लिया. पारसियों ने मुख्य रूप से लहसुन,अदरक, दालचीनी, लौंग जैसे मसालों को अपने व्यंजनों में जगह दी, जिसके कारण भोजन के स्वाद और ख़ुशबू में निखार आता है, लेकिन वो तीखा नहीं होता. इसके साथ ही पारसियों ने गुजरात की खटास और मिठास को निम्बू और गुड़ के साथ नहीं, बल्कि इमली के खट्टेपन और काजू की मिठास के साथ इस्तेमाल करना शुरू किया.
आज पारसियों की इतनी बातें इसलिए, क्योंकि हमारा आज का व्यंजन ही पारसियों वाला ही है-धनसाक. मूल रूप से मीट के साथ बनाए जाने वाला ये व्यंजन शाकाहारी रूप में भी बनाया जाता हैऔर ख़ासा पसंद किया जाता है. हां, जिन लोगों ने इसका स्वाद नहीं चखा उन्हें बता दूं कि ये बेहद स्वादिष्ट और पौष्टिक व्यंजन है, इसमें मसालों का अद्भुत संगम होता है और स्वाद तो इसका बेमिसाल है ही!
धनसाक अलग-अलग तरह की दालों में लौकी, कद्दू, बैंगन, प्याज और मेथी जैसी सब्ज़ियों के साथ मिलाकर बनाया जाता है और फिर उसमे अदरक, लहसुन, लौंग, साबुत लाल मिर्च, धनिया, जीरा, हरी मिर्च के पेस्ट का तड़का दिया जाता है. कहते हैं कि मसालों की ज़रा-सी फेर-बदल से धनसाक का स्वाद बदल जाता है और मसालों की कमीबेशी से इसका स्वाद बिगड़ भी जाता है.

भारत में धनसाक का इतिहास
वैसे तो आप क़िस्से से समझ ही गए होंगे कि पारसी लोगों ने इस व्यंजन को ईजाद किया और माना जाता है कि पारसियों के भारत आने के बाद ही इसे इस रूप में बनाया गया, जिस रूप में यह आज प्रचलित है. और वेज धनसाक जिसमें मीट नहीं डाला जाता वो तो भारत में ही ईजाद किया गया है.
यह एकदम सूप की तरह बनाया जाता है और इसे मुख्य रूप से चावल के साथ खाया जाता है. इसके साथ प्याज़-टमाटर का कचूमर सलाद भी खाया जाता है.

इसे कहां खाया जा सकता है?

अब क्योंकि पारसियों की कुल जनसंख्या ही एक लाख के लगभग है, जिनमें से अधिकतर भारत में ही रहते हैं और उनमें से भी लगभग सत्तर प्रतिशत पारसी मुम्बई में रहते हैं और बाक़ी के गुजरात और महाराष्ट्र के कुछ अन्य स्थानों पर रहते हैं तो या तो आपको धनसाक मुंबई के किसी पारसी होटल में खाने मिल सकता है. दूसरा रास्ता है किसी पारसी परिवार के घर में आप इसे खा सकें. एक तीसरा रास्ता भी है कि आप गूगल पर इसकी रेसिपी देखे और ट्राई करते रहें जैसा कि हम कर रहे हैं और जो स्वाद आपकी जीभ पर चढ़ जाए उसे ही अच्छा मानकर खाना शुरू कर दें.

धनसाक के हमारे घर में प्रवेश का क़िस्सा भी कम मज़ेदार नहीं! एक दिन मेरे पति ने ऑफ़िस से आकर बताया कि उनके एक गुजराती दोस्त आज धनसाक लाए थे, जो खाने में बहुत अच्छा लगा. मैंने पहले कभी इसके बारे में सुना नहीं था तो इन्टरनेट की शरण ली और कोई तीन-चार बार अलग-अलग तरह की रेसिपी ट्राई करने के बाद आख़िरकार वो दिन भी आया, जब इसे खा कर मुंह से ‘वाह’ निकला. लेकिन फिर भी हर बार बनाते वक़्त इसके स्वाद में अंतर आ जाता है.

इन्हें भीपढ़ें

spinach-cream-rice

पालक क्रीम राइस

January 8, 2024
सर्दियों वाला मिक्स्ड सब्ज़ियों का अचार

सर्दियों वाला मिक्स्ड सब्ज़ियों का अचार

December 19, 2023
मुंह में घुल जानेवाले दही के कबाब

मुंह में घुल जानेवाले दही के कबाब

December 4, 2023
desi-drinks

आपकी पार्टी में रंग जमा देंगे ये देसी ड्रिंक्स

October 26, 2023

पौष्टिक व्यंजन है
इसकी पौष्टिकता की बात करें तो इस एक ही व्यजंन में कई तरह की दालें और सब्ज़ियां हैं, इन सभी का पोषण शरीर को एकसाथ मिलता है. आपके घर में अगर छोटा बच्चा है तो उसके लिए भी सम्पूर्ण आहार है. आप भी घर पर धनसाक बनाइए और खाइए. और यदि आपके पास इससे जुड़ा कोई अनुभव या क़िस्सा हो तो हमें लिख भेजिएगा इस मेल आई डी पर: oye.aflatoon@gmail.com

फ़ोटो: इन्स्टाग्राम

Tags: dhansaakhistory of dhansaakweekly columnकनुप्रिया गुप्ताधनसाक का इतिहाससाप्ताहिक कॉलम
कनुप्रिया गुप्ता

कनुप्रिया गुप्ता

ऐड्वर्टाइज़िंग में मास्टर्स और बैंकिंग में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा लेने वाली कनुप्रिया बतौर पीआर मैनेजर, मार्केटिंग और डिजिटल मीडिया (सोशल मीडिया मैनेजमेंट) काम कर चुकी हैं. उन्होंने विज्ञापन एजेंसी में कॉपी राइटिंग भी की है और बैंकिंग सेक्टर में भी काम कर चुकी हैं. उनके कई आर्टिकल्स व कविताएं कई नामचीन पत्र-पत्रिकाओं में छप चुके हैं. फ़िलहाल वे एक होमस्कूलर बेटे की मां हैं और पैरेंटिंग पर लिखती हैं. इन दिनों खानपान पर लिखी उनकी फ़ेसबुक पोस्ट्स बहुत पसंद की जा रही हैं. Email: guptakanu17@gmail.com

Related Posts

kachagola
ज़रूर पढ़ें

काचागोला: स्वादिष्ट मिठाई जो आप घर पर आसानी से बना सकते हैं

August 5, 2023
cashew-cream-curry
ज़रूर पढ़ें

शाही स्वाद: काजू क्रीम करी

August 1, 2023
वेजटेबल दलिया: स्वाद में आलातरीन, सेहत रखे बेहतरीन
ज़रूर पढ़ें

वेजटेबल दलिया: स्वाद में आलातरीन, सेहत रखे बेहतरीन

July 27, 2023
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum