• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ज़ायका

सर्दियों में ज़रूर बनाएं मेथी दाने-पापड़ की सब्ज़ी

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
December 30, 2021
in ज़ायका, रेसिपी
A A
सर्दियों में ज़रूर बनाएं मेथी दाने-पापड़ की सब्ज़ी
Share on FacebookShare on Twitter

मेथी की भाजी और मेथी के दाने आपके पाचन-तंत्र को दुरुस्त करते हैं. इनसे कब्ज़, गैस जैसी समस्या में आराम आता है. डायबिटीज़ के मरीज़ों को भी मेथी दाना खाने की सलाह दी जाती है. मेथी की तासीर गर्म होती है अत: इसे सर्दियों में खाया जाता है. और राजस्थान की मेथी दाने और पापड़ की सब्ज़ी तो बेहद मशहूर है. इसे ख़ासतौर पर ठंड के मौसम में ही बनाया जाता है. आज हम आपको इसे बनाने का तरीक़ा बता रहे हैं.

सामग्री
4 टेबल स्पून मेथी के दाने, छह घंटों तक पानी में भिगोए हुए
4 पापड़, मूंग या उड़द के, छोटे टुकड़ों में तोड़े हुए
2 मध्यम आकार के प्याज़, बारीक़ कटे हुए
2 मध्यम आकार के टमाटर
1 हरी मिर्च (यदि तीखा पसंद हो तो ज़्यादा ले लें)
1 इंच अदरक का टुकड़ा
2 टेबलस्पून हरा धनिया, कटा हुआ
2 चुटकी हींग
1टीस्पून जीरा
1 टीस्पून हल्दी पाउडर
1 टीस्पून धनिया पाउडर
½ टीस्पून लाल मिर्च पाउडर यदि तीखा पसंद हो तो ज़्यादा ले लें)
½ टीस्पून अमचूर पाउडर
½ टीस्पून गरम मसाला
पानी आवश्यकतानुसार
तेल आवश्यकतानुसार
नमक स्वादानुसार

विधि
1. मेथी दानों का पानी निथार कर अच्छी तरह धो लें. अब एक कुकर में एक कटोरी पानी डालें और एक सीटी आने तक दानों को उबाल लें. इसे ठंडा होने रख दें.
2. टमाटर, अदरक और हरी मिर्च का पेस्ट बना लें.
3. एक कड़ाही में तेल गर्म करें. इसमें जीरा डालकर चटकने दें.
4. अब प्याज़ डालें और प्याज़ के सुनहरा भूरा होने तक भूनें. इसमें हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और हींग डालकर आधा मिनट भूनें और टमाटर-अदरक का पेस्ट डालें.
5. इस मसाले को तेल के अलग होने तक भूनें. अब इसमें आधा हरा धनिया डालें और उबले हुए मेथी दाने डालकर दो मिनट तक मध्यम आंच पर भूनें.
6. इसमें आवश्यकतानुसार पानी डालें. स्वादानुसार नमक डालकर उबलने दें. जब यह उबल जाए तो इसमें पापड़ के टुकड़े, अमचूर पाउडर और गरम मसाला मिलाएं.
7. पानी की मात्रा अपनी पसंद के अनुसार कम-ज़्यादा रख सकते हैं. इसे पांच मिनट तक धीमी आंच पर उबलने दें.
8. हरा धनिया डालें और रोटी या चावल के साथ सर्व करें. इसे आप मुख्य सब्ज़ी के साथ साइड डिश के तौर पर परस सकते हैं.

इन्हें भीपढ़ें

spinach-cream-rice

पालक क्रीम राइस

January 8, 2024
सर्दियों वाला मिक्स्ड सब्ज़ियों का अचार

सर्दियों वाला मिक्स्ड सब्ज़ियों का अचार

December 19, 2023
मुंह में घुल जानेवाले दही के कबाब

मुंह में घुल जानेवाले दही के कबाब

December 4, 2023
desi-drinks

आपकी पार्टी में रंग जमा देंगे ये देसी ड्रिंक्स

October 26, 2023

फ़ोटो: पिन्टरेस्ट, banaraskakhana.com

Tags: Fenugreek DanaFlavorFoodHealthy VegetableMethi Dana Papad Ki SabziMethi-Papad Ki SabziPapadRajasthani SpecialrecipeWinter Flavorज़ायकापापड़फूडमेथी दानामेथी दाना पापड़ की सब्ज़ीमेथी-पापड़ की सब्ज़ीराजस्थानी स्पेशलरेसिपीसर्दियों का ज़ायकासेहतमंद सब्ज़ी
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

kachagola
ज़रूर पढ़ें

काचागोला: स्वादिष्ट मिठाई जो आप घर पर आसानी से बना सकते हैं

August 5, 2023
cashew-cream-curry
ज़रूर पढ़ें

शाही स्वाद: काजू क्रीम करी

August 1, 2023
वेजटेबल दलिया: स्वाद में आलातरीन, सेहत रखे बेहतरीन
ज़रूर पढ़ें

वेजटेबल दलिया: स्वाद में आलातरीन, सेहत रखे बेहतरीन

July 27, 2023
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum