• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ज़ायका

गुलाब जामुन के स्वाद से भी दिलचस्प है इसका इतिहास

कनुप्रिया गुप्ता by कनुप्रिया गुप्ता
October 8, 2021
in ज़ायका, फ़ूड प्लस
A A
Share on FacebookShare on Twitter

मुझे अच्छी तरह से पता है कि आप भी इस सच्चाई से इनकार नहीं कर पाएंगे कि मीठे के नाम से भी बिदकने वाले लोगों से भी अगर पूछा जाए कि गुलाब जामुन खाओगे? तो सामने वाला कह ही देगा अच्छा आप इतना कह रहे हैं तो एक ले लूंगी/लूंगा. है ना! बिल्कुल ऐसा ही जादू गुलाब जामुन में…

सोचिए तो ज़रा छोटे गेज़ पर चलने वाली एक ट्रेन है. अन्दर बैठे लोग भी जानते हैं कि ये ट्रेन आराम से चलेगी और आराम से ही पहुंचाएगी भी. फिर भी अन्दर बैठे लोगों के चेहरों पर शिकन नहीं है. छुक-छुक करती ट्रेन धीरे-धीरे बढ़ रही है और बढ़ रही लोगों के मन में वह चाह… चाह उन रसभरों को देखने की, उनका स्वाद महसूस करने की. ट्रेन अब एक स्टेशन पर रुक गई है. छोटी-सी जगह है. नाम है फ़तेहाबाद. इतनी छोटी जगह कि जितनी रौनक स्टेशन पर है, वही उस जगह की सबसे ज़्यादा रौनक है. हर जगह से आवाज़ आ रही है गुलाब जामुन- गुलाब जामुन. लोग टोकरों में जामुन का स्टील का डब्बा और पत्तों से बने दोने लेकर घूम रहे हैं और डब्बे में बैठे सभी लोग उनसे गुलाब जामुन ले रहे है. यह मध्यप्रदेश का सालों पुराना हाल है! फ़तेहाबाद के गुलाब जामुन इतने फ़ेमस थे कि उनको खाने के लिए लोग इस ट्रेन में बैठा करते थे और मन भर के गुलाब जामुन खाया करते थे. इसके पीछे उन्हें दो घंटे का सफ़र चार घंटे में होने पर भी अखरता नहीं था. अब तो ख़ैर वह ट्रेन न जाने कब की बंद हो गई. मीटर गेज की वह ट्रेन भी अब नहीं चलती और शायद ट्रेन का रूट भी बदल गया है. बाक़ी रह गई हैं तो बस यादें, जो लोगों के ज़हनमें हैं.. और हैं गुलाब जामुन, जो पूरे देश में पसंद किए जाते हैं.

आप अगर देश के लोगों की पसंदीदा मिठाई का सर्वे करवाएंगे तो मुझे लगता है ज़्यादातर लोग गुलाब जामुन पर सहमत हो जाएंगे. अब आप ख़ुद ही सोचिए बचपन से आख़िर हम ऐसे ही थोड़ी एक दूसरे से पूछते चले आ रहे हैं कि अच्छा एक मिठाई का नाम बताओ जिसमें फल और फूल दोनों शामिल है…

अब मैं इंदौर के सराफ़ा की बात करूंगी तो आप कहेंगे लो फिर इंदौर की बात… तो चलिए नहीं करते इंदौर की बात, महाकाल की नगरी उज्जैन की बात करते हैं या आप अपने आसपास के किसी शहर की बात कर लीजिए जहां कड़ाहों में लाल चमकदार मोतियों से गुलाब जामुन चाशनी में डूबे आपका इंतज़ार करते हों… आ गया न मुंह में पानी! गुलाब जामुन चीज़ ही ऐसी है- जी ललचाए रहा न जाए टाइप की.

कैसे कैसे रूप: गुलाब जामुन आपको मुख्यत: गोल ही मिलेंगे. बस अलग-अलग जगह के गुलाब जामुन का साइज़ अलग होगा- एक बड़े मोती से लेकर निम्बू के साइज़ के गुलाब जामुन देखने को मिलेंगे. और खानेवाले इनको इतनी चीज़ों के साथ खाते हैं कि आप बस देखते रह जाइए, पर सबसे ज़्यादा प्रचलित है रबड़ी-गुलाब जामुन और गुलाब जामुन और आइस क्रीम का कॉम्बिनेशन. आपको जानकार शायद आश्चर्य हो कि राजस्थान में तो गुलाब जामुन की सब्ज़ी भी मिलती है. काला जामुन, जिसे काला जाम भी कहा जाता है, उसे भी देशभर में ख़ासा पसंद किया जाता है.

इन्हें भीपढ़ें

spinach-cream-rice

पालक क्रीम राइस

January 8, 2024
सर्दियों वाला मिक्स्ड सब्ज़ियों का अचार

सर्दियों वाला मिक्स्ड सब्ज़ियों का अचार

December 19, 2023
मुंह में घुल जानेवाले दही के कबाब

मुंह में घुल जानेवाले दही के कबाब

December 4, 2023
desi-drinks

आपकी पार्टी में रंग जमा देंगे ये देसी ड्रिंक्स

October 26, 2023

इतिहास के झरोखे से: अपनी कुर्सियों की पेटियां बांध लीजिए, दम साधकर बैठ जाइए और हां जिस मोबाइल में आप इसे पढ़ रहे हैं, उसे भी संभालिएगा, क्योंकि ख़ुशी की ख़बर ये है कि आज जिसे हम गुलाब जामुन कहते हैं, उसे भारत की ही देन माना जाता है! लेकिन इस मिठाई की जड़ें पर्शिया में मानी जाती हैं. गुलाब जामुन अरब की एक मिठाई लुक्मत अल कादी से मिलता-जुलता है, जो मुगलों के साथ भारत आई थी. कहा तो ये भी जाता है की मुग़ल काल में है शाहजहां के समय गुलाब जामुन का जन्म हुआ, पर इस बात के ख़ास प्रमाण नहीं मिलते.
आपको जानकार आश्चर्य होगा की गुलाब जामुन का नाम सच में गुलाब (फूल ) और जामुन (फल) के नाम से ही पड़ा. गुलाब जहां पर्शिया का शब्द है, वहीं जामुन हिन्दुस्तानी शब्द है.

त्यौहारों की जान है गुलाब जामुन: दिवाली आई, गुलाब जामुन बनेंगे; राखी आई, होली आई दशहरा आया तो भी गुलाब जामुन बनेंगे. और जो बनाएगा नहीं वो बाज़ार से लाएगा पर गुलाब जामुन शामिल ज़रूर होंगे हर ख़ुशी में. त्यौहारों के समय बाज़ारों में गुलाब जामुन का मावा आसानी से नहीं मिलता, ऐसी ग़ज़ब लोकप्रियता है इस मिठाई की. रुकिए, रुकिए अब आप कहेंगे गुलाब जामुन का मावा मतलब? वैसे तो मैं क्या मतलब ही समझाऊं, आप अपनी मम्मी से पूछ लेंगे तो भी पता चल जाएगा कि गुलाब जामुन का मावा स्पेशल होता है, उसमें से घी बिलकुल अलग नहीं किया गया होता. और ये फरियाली भी होते हैं, जिन्हें अरारोट मिलाकर बनाया जाता है. आजकल तो काफ़ी लोग बाज़ार में मिलने वाले रेडी मिक्स से भी गुलाब जामुन बनाने लगे हैं.

क़िस्से गुलाब जामुन के: मिठाइयों में मुझे कुछ ही मिठाइयां पसंद हैं, जिनमें से गुलाब जामुन एक है. जब मैं बहुत छोटी थी मम्मी की बड़ी बुआजी के घर गई थी एक बार. उनके घर के गुलाब जामुन मुझे इतने अच्छे लगे की आज भी मैं उन्हें गाहे-बगाहे याद कर लेती हूं. अब वो बुआजी तो नहीं रहीं, पर हर बार गुलाब जामुन की बात हो तो मुझे वो याद आती हैं, हालांकि गुलाब जामुन जिसने बनाए थे वो उनकी बहुएं थीं और मैं उन्हें भी गुलाब जामुन के लिए ज़रूर याद करती हूं. कुछ यादें आपके ज़हन में हमेशा के लिए चस्पां हो जाती हैं और ये मेरी उन्ही यादों में से एक है. आपके भी तो कुछ क़िस्से होंगे न गुलाब जामुन से जुड़े या ऐसी ही कोई याद होगी भोजन से जुड़ी हुई तो हमें ज़रूर बताइएगा इस आई डी पर: oye.aflatoon@gmail.com
तो अब आप बनाइए या फिर बाज़ार से लाइए, खाइए और खिलाइए गुलाब जामुन और त्यौहारों का मज़ा लीजिए. हम जल्द ही मिलेंगे…

फ़ोटो: पिन्टरेस्ट

Tags: Gulab JamunHistory of Gulab JamunKanupriya GuptaTales of Gulab Jamunweekly columnweekly column of Kanupriya Guptaकनुप्रिया गुप्ताकनुप्रिया गुप्ता का साप्ताहिक कॉलमगुलाब जामुनगुलाब जामुन का इतिहासगुलाब जामुन के क़िस्सेसाप्ताहिक कॉलम
कनुप्रिया गुप्ता

कनुप्रिया गुप्ता

ऐड्वर्टाइज़िंग में मास्टर्स और बैंकिंग में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा लेने वाली कनुप्रिया बतौर पीआर मैनेजर, मार्केटिंग और डिजिटल मीडिया (सोशल मीडिया मैनेजमेंट) काम कर चुकी हैं. उन्होंने विज्ञापन एजेंसी में कॉपी राइटिंग भी की है और बैंकिंग सेक्टर में भी काम कर चुकी हैं. उनके कई आर्टिकल्स व कविताएं कई नामचीन पत्र-पत्रिकाओं में छप चुके हैं. फ़िलहाल वे एक होमस्कूलर बेटे की मां हैं और पैरेंटिंग पर लिखती हैं. इन दिनों खानपान पर लिखी उनकी फ़ेसबुक पोस्ट्स बहुत पसंद की जा रही हैं. Email: guptakanu17@gmail.com

Related Posts

kachagola
ज़रूर पढ़ें

काचागोला: स्वादिष्ट मिठाई जो आप घर पर आसानी से बना सकते हैं

August 5, 2023
cashew-cream-curry
ज़रूर पढ़ें

शाही स्वाद: काजू क्रीम करी

August 1, 2023
वेजटेबल दलिया: स्वाद में आलातरीन, सेहत रखे बेहतरीन
ज़रूर पढ़ें

वेजटेबल दलिया: स्वाद में आलातरीन, सेहत रखे बेहतरीन

July 27, 2023
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum