• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ज़रूर पढ़ें

जो चाइनीज़ फ़ूड हम भारतीय पसंद करते हैं, वह चाइनीज़ है भी?

कनुप्रिया गुप्ता by कनुप्रिया गुप्ता
October 22, 2021
in ज़रूर पढ़ें, ज़ायका, फ़ूड प्लस
A A
Share on FacebookShare on Twitter

दिवाली आ ही गई है. अब आएंगे वो मैसेज, जो कहेंगे चाइना के माल का बहिष्कार करो, तर्क-वितर्क सब गढ़े जाएंगे और वाद-विवाद भी होंगे, पर सोचिए तो ज़रा अगर किसी ने कह दिया चाइनीज़ फ़ूड का बहिष्कार करो तो क्या होगा? एक तो कोई कह नहीं पाएगा और कह दिया तो खानेवाले छोड़ नहीं पाएंगे. तो आइए, इसी बात पर आज बात करते हैं चाइनीज़ व्यंजनों की और उनके भारत में आकर हरदिलअजीज़ बन जाने की.

इससे पहले कि आपको कुछ बताऊं इन कुछ सीन्स पर ग़ौर कीजिए…

सीन 1: आप दुनिया के किसी भी देश में हैं और ऑथेंटिक चाइनीज़ खाना चाहते हैं, जब होटल में खाना आएगा तो उसमे होंगे उबले फीके नूडल्स, सूप और कुछ सॉस या ऐसे ही कुछ और व्यंजन.

इन्हें भीपढ़ें

Kul_Devta_Ka_Chunaav

कुलदेवता का चुनाव: भावना प्रकाश की व्यंग्य कथा

May 25, 2026
नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

April 23, 2026
माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

April 3, 2026
kalpana-lajmi_bhupen-hazarika

रूह की रवायत में लिखा इश्क़: कल्पना और भूपेन हजारिका के प्रेम और समर्पण की अनंत कहानी

March 10, 2026

सीन 2: आप भारत में हैं और चाइनीज़ फ़ूड खाना चाहते हैं तो आपकी टेबल पर होगा मंचूरियन, ट्रिपल शेज़वान राइस , हक्का नूडल्स, ऑरेंज कलर की ग्रेवी और सारी स्वाद ग्रंथियों को खोल देनेवाला तीखा रेड और ग्रीन चिली सॉस.
अब आप कहेंगे ऐसा क्यों? ऐसा इसलिए कि हम भारतीय, जिसे चाइनीज़ फ़ूड कहकर खाए जा जा रहे हैं, वो अगर चाइना वाले देख लें तो ख़ुद पहचान ही न पाएं, क्योंकि वो इसे इस ढंग से खाते ही नहीं हैं.
हम जो चाइनीज़ फ़ूड खाते हैं वो ऑथेन्टिक चाइनीज़ फ़ूड नहीं है, बल्कि वो है इंडो चाइनीज़, जो बेसिकली भारत में ही इजाद हुआ है. हमने चाइनीज़ ग्रेवी और सॉस वगैरह को इतना अलग रूप दिया है कि ये चाइना के पदार्थों से बना ज़रूर है, पर ये उनका अलग ही रूप हैं.
वेज हो या नॉन-वेज हमने हर तरह के खाने को चाइनीज़ स्टाइल में बनाना शुरू किया है. हालांकि ऐसा नहीं है की भारत में ऑथेन्टिक चाइनीज़ फ़ूड नहीं मिलता, बिल्कुल मिलता है! कुछ रेस्तरां केवल ऑथेन्टिक चाइनीज़ ही सर्व करते हैं, पर आम भारतीय अब भी इंडो चाइनीज़ का दीवाना है.

इतिहास वाली बातें: कोलकाता में एक चाइना टाउन नाम की जगह है, हालांकि मैं कभी कोलकाता नहीं गई पर पढ़ा, सुना है कि ये ही वो जगह है, जहां इंडो चाइनीज़ खाने की कुछ डिशेज़ का जन्म हुआ. ख़ासकर हक्का नूडल्स और फ्राइड राइस को यहीं की देन माना जाता है. कोलकाता के इस इलाक़े में ही कुछ रेस्तरां और हैं, जहां अलग-अलग तरह के नूडल्स बनाना शुरू किया गया. वैसे एक चाइना टाउन न्यू यॉर्क में भी है और कहा जाता है वहां का खाना भी ज़बरदस्त होता है, पर वो ऑथेन्टिक चाइनीज़ खाना होता है. खैर! भारत में इंडो चाइनीज़ भोजन के रूप में एक और क्रांति तब हुई, जब मुंबई के नेल्सन वांग से क्रिकेट क्लब ऑफ़ इंडिया में किसी ने कहा कि वो ऐसी कोई डिश बनाए, जो नई हो और इसी फ़ितूर में इजाद हुआ चिकन मंचूरियन, जो बाद में वेज मंचूरियन के रूप में बदला गया. आज मंचूरियन के ही न जाने कितने प्रकार आपको देखने मिल जाएंगे.
इंडो चाइनीज़ की घर-घर पहुंच: शुरुआत में जब भारत में चाइनीज़ फ़ूड खाया जाने लगा तो सबसे पहले इसने युवाओं के बीच अपनी जगह बनाई. स्कूल-कॉलेज के बच्चे इसके पहले मुरीद बने. फिर ये ऑफ़िस गोइंग लोगों की पार्टीज़ का हिस्सा बना. बच्चों की पसंद देखते हुए इसने फिर फिर शादी और पार्टियों में अपनी जगह बनाई और फिर ये घरों में बनने लगा. लोगों ने दुनियाभर की रेसिपी देख देखकर इसे घरों में बनाना शुरू किया और अब तो ये आलम है की लगभग हर घर में आपको इसका कोई न कोई रूप मिल ही जाएगा. ज़्यादा कुछ न हो सके तो लोग रेडी टू ईट इंडो चाइनीज़ सूप ले आते हैं और फ्राइड राइस बना लेते हैं, पर इसकी पैठ लगभग हर मध्यमवर्गीय घर में हैं.

क्या है ख़ास: ख़ासतौर से फ्राइड राइस, शेज़वान राइस, शेज़वान चटनी, हाका नूडल्स, ट्रिपल शेज़वान राइस, कॉर्न सूप, शेज़वान सूप, मिक्स वेज सूप आमतौर पर वेजटेरियन लोगों की पसंद है. इसी के साथ स्टार्टर के रूप में स्प्रिंग रोल्स भी काफ़ी पसंद किए जाते हैं. चिली पनीर और गोभी मंचूरियन ने भी जैसे हर घर में जगह बना ही ली है.

क़िस्से यादों वाले: मेरी यादों में भोपाल का चाइनीज़ फ़ूड आज भी पूरी तरह ज़िंदा है. वहां एक सैल्किल सूप वाला है, जो कुछ चाइनीज़ व्यंजन बनाया करता था और एक ठेला हुआ करता था जो विष्णु का ठेला के नाम से जाना जाता था. इस ठेले वाले के यहां शाम ढले लड़कों की लाइन लगी होती थी. लड़के इतने ज़्यादा होते थे कि हम वहां कभी जा ही नहीं पाए, पर उसके मंचूरियन और नूडल्स पैक करवाकर कई बार घर लाए जाते थे और उस ठेले वाले के मुरीद आपको सारे भोपाल में मिल जाएंगे. हालांकि अब वो ठेला नहीं रहा रेस्तरां चेन में बदल चुका है, पर अब भी लोग दूर-दूर से उसके यहां चाइनीज़ खाने आते हैं.
बाद के दिनों में इंदौर में कभी अच्छा इंडो चाइनीज़ खाने नहीं मिला. इन्दौर में तीखे का बोलबाला है और चाइनीज़ फ़ूड का टेस्ट लोगों में भी डेवेलप नहीं हो पाया है. ख़ैर… रही बात यहां की तो हम तो तरस गए हैं इंडो चाइनीज़ खाने को. असली चाइनीज़ खाना तो बहुत मिल जाता है यहां, पर इंडो चाइनीज़ के लिए बहुत पापड़ बेलने पड़ते हैं, जो हमसे आज तक न बेले जा सके.
आप भी बताइएगा आपके शहर में सबसे अच्छा इंडो चाइनीज़ फ़ूड कहां मिलता है, हम इंतज़ार करेंगे इस आईडी पर: oye.aflatoon@gmail.com जल्द ही फिर मिलेंगे…

फ़ोटो: पिन्टरेस्ट

Tags: chinese foodchinese food with indian tadkaFood Plushakka noodlesindo chinese foodKanupriya Guptakanupriya gupta weekly columnmanchurianschezwan fried riceweekly columnइंडो चाइनीज़ फ़ूडकनुप्रिया गुप्ताकनुप्रिया गुप्ता का साप्ताहिक कॉलमचाइनीज़ फ़ूडचायनीज़ फ़ूडफूड प्लसभारतीय तड़केवाला चाइनीज़ खानामंचूरियनशेज़वान फ्राइड राइससाप्ताहिक कॉलमहक्का नूडल्स
कनुप्रिया गुप्ता

कनुप्रिया गुप्ता

ऐड्वर्टाइज़िंग में मास्टर्स और बैंकिंग में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा लेने वाली कनुप्रिया बतौर पीआर मैनेजर, मार्केटिंग और डिजिटल मीडिया (सोशल मीडिया मैनेजमेंट) काम कर चुकी हैं. उन्होंने विज्ञापन एजेंसी में कॉपी राइटिंग भी की है और बैंकिंग सेक्टर में भी काम कर चुकी हैं. उनके कई आर्टिकल्स व कविताएं कई नामचीन पत्र-पत्रिकाओं में छप चुके हैं. फ़िलहाल वे एक होमस्कूलर बेटे की मां हैं और पैरेंटिंग पर लिखती हैं. इन दिनों खानपान पर लिखी उनकी फ़ेसबुक पोस्ट्स बहुत पसंद की जा रही हैं. Email: guptakanu17@gmail.com

Related Posts

epstein-file
ज़रूर पढ़ें

एप्स्टीन फ़ाइल खुलासे के बाद: दुनिया के इन 20 फ़ीसदी लोगों को मेरा सलाम

February 4, 2026
ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन
ज़रूर पढ़ें

ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन

January 30, 2026
गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे
ज़रूर पढ़ें

गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे

January 29, 2026
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum